फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Telugu film distributor Kamalakar Reddy and his father die in road accident

तेलुगू फिल्म वितरक और उनके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत, एंबुलेस और लॉरी के बीच हुई थी जोरदार टक्कर

Thu, 20 Aug 2020 01:02 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Aug 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Telugu film distributor Kamalakar Reddy and his father die in road accident
कमलाकर रेड्डी - फोटो : ट्विटर

फिल्म वितरक कमलाकर रेड्डी और उनके पिता नंदगोपाल रेड्डी की तेलंगाना के वाडापल्ली के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने कोविड-19 से संक्रमित पिता के साथ हैदराबाद के अस्पताल जा रहे थे।

विज्ञापन


यह भयानक सड़क दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। उनकी एंबुलेंस सड़क पर खड़ी लॉरी से जा टकराई। एंबुलेंस में वे दोनों ही मौजूद थे। कमलाकर रेड्डी की उम्र 48 साल और उनके पिता नंदगोपाल रेड्डी की उम्र 75 बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिर में चोट लगने के कारण कमलाकर और नंदगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस के चालक को चोट लगने के बाद उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मिरियालगुडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमलाकर करीब 25 साल से फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन के काम से जुड़े हुए थे।

निर्माता मुकेश रतिलाल मेहता ने कमलाकर रेड्डी के निधन पर संवेदना जाहिर करते हुए लिखा-  "2020 में मनहूस खबर मिली है। एक बहुत करीबी दोस्त, एक सच्चा दोस्त, एक अच्छा इंसान है, केएफसी एंटरटेनमेंट्स के कमलाकर रेड्डी की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। भगवान आप पर दया कर सकते थे।"

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed