फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Television Actress Nupur Alankar Trapped in Kedarnath Rescued by Helicopter Video Goes viral on internet

Nupur Alankar: केदारनाथ में फंसीं संन्यासी बनी छोटे पर्दे की यह एक्ट्रेस, हेलीकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू

Tue, 01 Aug 2023 08:58 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 01 Aug 2023 08:58 AM IST
सार

एक्टिंग के साथ-साथ घर-बार से संन्यास ले चुकीं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार हाल ही केदारनाथ दर्शन के लिए गई थीं। लेकिन वहां वह भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच फंस गई।

विज्ञापन
Television Actress Nupur Alankar Trapped in Kedarnath Rescued by Helicopter Video Goes viral on internet
नूपुर अलंकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री नूपुर अलंकार ने अभिनय की दुनिया को छोड़ आध्यात्म की राह चुन ली थी। अभिनेत्री ने इस चकाचौंध भरी दुनिया से दूर अपने गुरु शंभू शरण झा के मार्गदर्शन में संन्यासी जीवन को अपना लिया है। नूपुर अलंकार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक तीन-चार वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि वह केदारनाथ में फंस गईं और उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

नुपूर ने शेयर किया वीडियो
पूर्व एक्ट्रेस नुपूर ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर की है जिसमें वो केदारनाथ में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस तीर्थ यात्रा की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिखाई। साथ ही उन्होंने वो वीडियो भी शेयर की जिसमें लैंड स्लाइड के चलते घंटों जाम की स्थिति बनी हैं। इसके अलावा केदारनाथ में मौसम खराब होने से फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जिने नपूर भी शामिल थीं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब वो केदारनाथ पहुंचीं तो वहां 1 डिग्री पारा था जिसमें उन्होंने सर्वाइव किया।

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Alankar (@nupur.alankar)



View this post on Instagram

A post shared by Nupur Alankar (@nupur.alankar)



View this post on Instagram

A post shared by Nupur Alankar (@nupur.alankar)

विज्ञापन
विज्ञापन

Television Actress Nupur Alankar Trapped in Kedarnath Rescued by Helicopter Video Goes viral on internet
नूपुर अलंकार - फोटो : Instagram
शोबिज की दुनिया छोड़ने के बाद से ही नूपुर अलंकार ने धार्मिक यात्रा शुरू कर दी थी। संन्यासी बनने के बाद उन्होंने अपने परिवार को भी छोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर भी नूपुर अलंकार अपनी धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन

एक्टिंग छोड़ संन्यासी बनीं नुपूर
नूपुर करीब 27 साल तक फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं, और फिर सबकुछ त्याग दिया। यहां तक कि उन्होंने कई साल पहले ही अपना शादीशुदा रिश्ता भी खत्म कर अपना घर-बार भी छोड़ दिया। घर छोड़ने के साथ-साथ नूपुर ने मुंबई भी छोड़ दिया और हिमालय चली गई थीं। तब से वह अपनी धार्मिक यात्रा पर ही हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म के साथ बेबाक बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं तापसी, कई सितारों के साथ भी लिया पंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed