फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tejas star kangana ranaut hints ranbir kapoor begged her to date him says womaniser star landed at my house

Kangana Ranaut: ऋतिक के बाद कंगना ने अब इस एक्टर की खोली पोल? बोलीं- मुझे सीक्रेट डेट के लिए किया था प्रपोज

Sun, 30 Jul 2023 01:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 30 Jul 2023 01:44 PM IST
सार

कंगना रणौत ने एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर खुलासा किया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा किए हैं।

विज्ञापन
Tejas star kangana ranaut hints ranbir kapoor begged her to date him says womaniser star landed at my house
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म के जरिए एक्ट्रेस फैंस को अपनी फिल्मों की जानकारी देने के अलावा तमाम अन्य मसलों पर भी चर्चा करती दिखती हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड के चर्चित सितारों की पोल भी खोलने में माहिर हैं। बॉलीवुड गुटों और नेपोटिज्म पर हमेशा आवाज बुलंद रखने वाली कंगना ने हाल ही में एक बॉलीवुड अभिनेता पर निधाना साधा है। कंगना ने बिना नाम लिए कहा है कि एक सुपरस्टार ने उन्हें डेट करने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, इशारो-इशारों में एक बार फिर वह ऋतिक रोशन पर भी भड़क उठी हैं।

विज्ञापन


ऋतिक रोशन पर साधा निशाना!
कंगना रणौत ने एक बार फिर ऋतिक रोशन के साथ अपने कथित अफेयर को लेकर खुलासा किया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट साझा किए हैं। एक्ट्रेस ने यह दावा भी किया कि उनका अकाउंट तक हैक किया गया था। एक्ट्रेस ने लिखा, 'फिल्म माफिया हमेशा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। जिस सुपरस्टार को मैंने डेट किया था, उसने बाद में दावा किया कि मैं उसके बहरूपिया को डेट कर रही थी। वह मुझसे चैट करने के लिए अलग-अलग नंबर और अकाउंट यूज करता था। उसने मेरा अकाउंट भी हैक किया और गलत तरीके से ऑपरेट किया। मुझे लगा कि वह तलाक के दौर से गुजर रहा है, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि इस बात का उसके संदिग्ध व्यवहार से कुछ लेना-देना नहीं था'।
विज्ञापन

Ghoomer: बाल्की को फिर मिला ब्रांड बच्चन का सहारा, ‘ड्रीमगर्ल 2’ और ‘गदर 2’ के बीच तय हुई रिलीज की ये तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


'फिल्म माफिया' की लगाई क्लास
इतना ही नहीं, कंगना ने इस बात का भी जिक्र किया कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जब बात आती है तो 'फिल्म माफिया' इसे कैसे ऑपरेट करते हैं। उन्होंने कहा, 'वे थोक में नकली टिकट खरीदते हैं और कलेक्शन में हेरफेर करते हैं और इसे अनुचित अनुपात में बढ़ाते हैं। वे व्हाट्सएप डेटा की भी जासूसी करते हैं और खरीदते भी हैं। मैं हमेशा देखती हूं कि मेरे कॉन्ट्रैक्ट्स और निजी जिंदगी की जानकारियों में दखल दिया जा रहा है। वे सिर्फ प्रतिभाहीन बेवकूफ लोग नहीं हैं, उनकी प्रवृत्ति ही आपराधिक है। यह बहुत डरावना है'।

DFO: संजय सिंह हत्याकांड पर बनी रही फिल्म की शूटिंग शुरू, मनोरंजन के लिए लगेगा सिनेमैटिक लिबर्टी का तड़का

रणबीर पर लगाए आरोप?
इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और इंस्टा स्टोरी में लिखा है, 'एक अन्य सुपरस्टार, जो कि वुमनाइजर के रूप में जाना जाता है, वह मेरे घर आया और मुझसे कहा कि मैं उसे डेट करूं। लेकिन उसके साथ मीटिंग बिल्कुल सीक्रेट रखूं। जब मैंने इस संदिग्ध व्यवहार की वजह पूछी तो उसने कहा कि वह एक 'पापा की परी' को डेट कर रहा है, जिसे वह प्यार नहीं करता था। मुझे यह मंजूर नहीं था और मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने अलग-अलग नंबरों से बात करना शुरू कर दिया। मैंने उसके सारे नंबर ब्लॉक किए। फिर मुझे लगा कि उसने मेरे सभी डिवाइस हैक कर लिए हैं। यहां तक कि उसने यह भी कहा कि उसकी शादी फर्जी है और बच्चा फिल्म प्रमोट करने की एक ट्रिक है। मैं तो हैरान रह गई। यकीन ही नहीं हुआ कि नैतिक रूप से कोई इतना भ्रष्ट भी हो सकता है। वे इंसान नहीं राक्षस हैं... इसलिए मैंने उन्हें नष्ट करने की ठान ली है'। यही श्री कृष्ण ने गीता में कहा है, 'धर्म का मुख्य उद्देश्य अधर्म को नष्ट करना है'। बता दें कि कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके इस पोस्ट को रणबीर कपूर और आलिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

Mirzapur: 'मिर्जापुर 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सीरीज के बाद मेकर्स करने जा रहे फिल्म का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed