फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tarla Actress Huma Qureshi Revealed She was Paid 75 Thousand for gangs of Wasseypur

Huma Qureshi: गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए हुमा कुरैशी को मिली थी महज इतनी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 09 Jul 2023 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Jul 2023 07:27 PM IST
सार

हुमा कुरैशी वर्तमान में ZEE5 की 'तरला' में नजर आई हैं। फिल्म में उन्होंने मशहूर शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Tarla Actress Huma Qureshi Revealed She was Paid 75 Thousand for gangs of Wasseypur
हुमा कुरैशी - फोटो : instagram

विस्तार

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी फिल्म 'तरला' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनकी अदाकारी की काफी तारीफ की जा रही है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से इंडस्ट्री में उन्होंने ड्रीम डेब्यू किया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज के बाद खुद को खोया हुआ भी महसूस किया। पत्रकार बरखा दत्त की मोजो स्टोरी के साथ एक साक्षात्कार मे हुमा ने अपनी फिल्म की शुरुआत और उसके बाद की चुनौतियों के बारे में बात की।

विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा ने अगली फिल्म के लिए चौथी बार गोपीचंद मालिनेनी संग मिलाया हाथ, RT4GM का फर्स्ट लुक जारी

विज्ञापन

गैंग्स ऑफ वासेपुर के लिए मिली इतनी रकम

उन्होंने कहा, ''2010 तक मैं मुंबई चली गई और 2012 तक फिल्म रिलीज हो गई और यह भारत में बड़ी हिट बन गई। इस फिल्म के लिए उन्होंने (प्रोड्यूसर्स) मुझे लगभग 75,000 रुपये का भुगतान किया था। मैं अब उनके (वायाकॉम 18) साथ काम कर रही हूं, वे मेरे निर्माता हैं, लेकिन वह मेरी पहली फिल्म थी और यह कोई फैंसी मामला नहीं था। वहां कोई पांच सितारा होटल, वैनिटी वैन की गद्दी या लोगों की फौज (आपके पीछे) नहीं थी। यह ऐसे लोगों का एक समूह था, जो तीन महीने के लिए वाराणसी गए, शूटिंग की और वापस आ गए। किसी को कुछ पता नहीं था कि क्या हो रहा है। जब यह सामने आया, तो मैंने कहा, 'वाह! मैं फिल्म में मुख्य भूमिका में हूं? मेरा फेस होर्डिंग पर है? क्या मुझे इसके लिए अधिक भुगतान मिलना चाहिए था? क्या फिल्में इसी तरह बनती हैं?''

विज्ञापन

वासेपुर ने बदली जिंदगी

हुमा कुरेशी ने कहा कि गैंग्स ऑफ वासेपुर एक विशेष अनुभव और एक ऐसी फिल्म थी जिसने वास्तव में उनका जीवन बदल दिया, क्योंकि उसके बाद मैं खो गई थी। हुमा ने कहा कि जब फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट हुई तो उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है। अभिनेत्री ने आगे कहा, “क्योंकि मेरे लिए मुंबई आना, लोगों से मिलना, ऑडिशन देना, फिल्म मिलना बहुत जल्दी हो गया और उसके बाद मेरे पास कोई गेम प्लान नहीं था। मैं चुनाव में ही खो गई थी। मैं हमेशा काम करती रहती थी। इससे कोई समस्या नहीं थी, लेकिन मैं अपने आप में खोई रहती थी। जैसे कि अपनी खुद की आवाज ढूंढना, खुद को ढूंढना कि मैं कौन हूं, मुझे किस तरह की फिल्में करना पसंद है, मुझे क्या करना पसंद नहीं है।

विज्ञापन

कभी नहीं मानी हार

उन्होंने कहा, “मैं हर चीज को लेकर असुरक्षित थी। शायद इस बात को लेकर असुरक्षित थी कि मैं वो फिल्में क्यों नहीं कर रही हूं जो बाकी लोग कर रहे हैं। मेरे पास बात करने के लिए कोई नहीं था। मेरा एक छोटा भाई फिल्म इस इंडस्ट्री में था जो अपना रास्ता तलाश रहा था। रोने के लिए एक कंधा था, लेकिन वास्तव में उस स्थिति से निपटने में आपकी मदद करने वाला कोई नहीं था। लेकिन मैंने कभी हार मानने के बारे में नहीं सोचा''। गौरतलब है कि हुमा कुरैशी वर्तमान में ZEE5 की 'तरला' में नजर आई हैं। फिल्म में उन्होंने मशहूर शेफ तरला दलाल की भूमिका निभाई है। 
BB OTT 2: साइरस ब्रोचा की खराब हालत देख पुराने दिनों में गुम हुईं आरती सिंह, अभिनेत्री ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed