फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Vs Bilal release date Harshvardhan Rane and Sonia Rathe starrer film set to hit theatres on 14th October

Tara vs Bilal: 'तारा वर्सेज बिलाल' देखने के लिए हो जाएं तैयार, सामने आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट

Mon, 22 Aug 2022 01:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 01:37 PM IST
सार

हर्ष वर्धन राणे और सोनिया राठी अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तारा वर्सेस बिलाल' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। ये फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाती है जो एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं।

विज्ञापन
Tara Vs Bilal release date Harshvardhan Rane and Sonia Rathe starrer film set to hit theatres on 14th October
Tara vs Bilal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता हर्षवर्धन राणे और सोनिया राठी स्टारर फिल्म 'तार वर्सेस बिलाल' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। अभिनेता जॉन अब्राहम और टी-सीरीज ओनर भूषण कुमार द्वारा निर्मित 'तारा वर्सेस बिलाल' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इसकी शूटिंग साल 2021 में  लंदन में शुरू की गई थी। तारा वर्सेस बिलाल दो ऐसे लोगों की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं। इसलिए फिल्म में रोमांटिक एंगल के साथ ही जबरदस्त ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है।

विज्ञापन

'तारा वर्सेस बिलाल' स्टार कास्ट
समर इकबाल द्वारा निर्देशित फिल्म 'तारा वर्सेस बिलाल' में हर्षवर्धन राणे 'बिलाल' (जो एक बाइक राइडर है) की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं अभिनेत्री सोनिया फिल्म में 'तारा' का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में जयश्री, जस्सी कपूर, हर्ष पंडित, शैफाली चुंग जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। अभिनेता हर्ष वर्धन राणे ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए लिखा- 'पेश है एकांतप्रिय लेकिन आकर्षक बिलाल ! 14 अक्टूबर 2022 को उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए उनकी ड्राइव आपको प्रेरित करती है!' 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन तले बनी 'तारा वर्सेस बिलाल' 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्मों में अभिनेता के तौर पर काम करने के अलावा फिल्में प्रोड्यूस करने के क्षेत्र में भी डेब्यू कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके बैनर तले अब तक विक्की डोनर, मद्रास कैफे, बाटला हाउस और परमाणुः द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्मों निर्माण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed