फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria Spotted on Airport After Breakup Rumors with Aadar jain see Actress Reaction on this question

Tara Sutaria: आदर संग रिश्ता टूटने के बाद पहली बार नजर आईं तारा सुतारिया, ब्रेकअप के सवाल पर दिया ऐसा रिएक्शन

Wed, 04 Jan 2023 10:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 04 Jan 2023 10:27 PM IST
सार

तारा दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी उनसे उनके ब्रेकअप को लेकर सवाल करते दिखे। वीडियो में तारा को ब्लैक ड्रेस और ब्राउन कोट में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Tara Sutaria Spotted on Airport After Breakup Rumors with Aadar jain see Actress Reaction on this question
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ब्रेकअप की खबरों के बीच बुधवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। तारा और आदर लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों ने आपसी सहमति से अपनी राहें जुदा कर ली हैं। हाल ही में तारा का एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Tunisha Sharma Birthday: शीजान की बहन ने साझा किया तुनिशा के लिए पोस्ट, लिखा- टुन्नू मेरा बच्चा...

विज्ञापन

Tara Sutaria Spotted on Airport After Breakup Rumors with Aadar jain see Actress Reaction on this question
आदर जैन, तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
तारा ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल, तारा दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थीं। इस दौरान पैपराजी उनसे उनके ब्रेकअप को लेकर सवाल करते दिखे। वीडियो में तारा को ब्लैक ड्रेस और ब्राउन कोट में देखा जा सकता है। वीडियो में तारा पैपराजी को देखकर स्माइल करती हैं। तभी एक पैपराजी उनसे पूछता है, ''तारा जी जो आपके नाम से आर्टिकल आ रहा है वो सही है क्या? तारा यह बात सुनकर मुड़कर देखती हैं और इस सवाल का कोई भी जवाब दिए बिना आगे बढ़ जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद अब इस पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''इसकी पंचायत की हद तो देखो।'' इसके अलावा बहुत से लोग इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
Akshay Kumar: 'हेरा फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार ने छोड़ी एक और फिल्म, इस वजह से 'गोरखा' से किया किनारा

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Tara Sutaria Spotted on Airport After Breakup Rumors with Aadar jain see Actress Reaction on this question
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आएंगी तारा

बता दें कि हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तारा और आदर का अब ब्रेकअप हो चुका है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। तारा और आदर दोनों की फिल्मों में काम करते हैं। तारा ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की थी। वहीं, आदर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू यशराज फिल्म के बैनर तले बनी कैदी बैंड से की थी। एक विलेन रिटर्न्स के बाद तारा जल्द ही फिल्म अपूर्वा में नजर आने वाली हैं।
Beeyar Prasad Passes Away: नहीं रहे गीतकार बीयार प्रसाद, 62 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed