{"_id":"58cb89394f1c1b275a32a220","slug":"tapsee-pannu-film-naam-shabana-second-trailer-release","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'नाम शबाना' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, तापसी पन्नू का पॉवरपैक एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: 'नाम शबाना' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, तापसी पन्नू का पॉवरपैक एक्शन
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Fri, 17 Mar 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
नाम श्ाबाना
तापसी पन्नू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'नाम शबाना' का आज दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'नाम शबाना' साल 2015 में आई फिल्म 'बेबी' का प्रीक्वल है। इस ट्रेलर में तापसी पन्नू के शबाना से बेबी बनने तक का सफर दिखाया गया है।
विज्ञापन
फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो के रोल में नजर आएंगे। वहीं तापसी पन्नू ताबड़तोड़ एक्शन करती दिखेंगी। दोनों एक सीक्रेट एजेंसी के लिए काम करते हैं और जासूस बने हैं। फिल्म के सारे स्टंट तापसी ने खुद किए हैं। फिल्म के ट्रेलर को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए रिलीज किया है।
विज्ञापन
अगली स्लाइड में देखें ट्रेलर-
नाम श्ाबाना
बता दें कि फिल्म 'बेबी' में तापसी ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय और तापसी के अलावा अनुपम खेर का भी अहम रोल है। साथ ही डैनी और मनोज बाजपेयी भी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।
Want to know how Shabana became a part of Team Baby?Watch the new #NaamShabanaTrailer to know Her Story Before Baby! https://t.co/ldbPfEJR9s
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 17, 2017