फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tanuja Hospitalised Veteran actress health deteriorated admitted to ICU know update inside

Tanuja Hospitalised: दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती, जानें स्वास्थ्य अपडेट

Sun, 17 Dec 2023 09:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 17 Dec 2023 09:01 PM IST
सार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। 80 वर्षीय अदाकारा को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण रविवार को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Tanuja Hospitalised Veteran actress health deteriorated admitted to ICU know update inside
तनुजा मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है। 80 वर्षीय अदाकारा को उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण रविवार को जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तनुजा फिलहाल आईसीयू में हैं। वहीं, अभिनेत्री के स्वास्थ्य पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। खराब तबीयत की जानकारी मिलते ही फैंस, अदाकारा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन

तनुजा का स्वास्थ्य अपडेट 

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि 80 वर्षीय अभिनेत्री जुहू के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 'वह निगरानी में हैं। वह अच्छा कर रही हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।' लोकप्रिय अभिनेत्री तनुजा किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं, उन्होंने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। वह गुजरे जमाने की स्टार शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं। वह नूतन की बहन और लोकप्रिय स्टार काजोल की मां हैं।

विज्ञापन


Varun Dhawan: वीडी 18 की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, सूजे हुए पैर की तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

16 की उम्र में किया था अभिनय डेब्यू

तनुजा का जन्म 23 सितंबर, 1943 को हुआ था। तनुजा ने कम उम्र में ही अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया। महज 16 की उम्र में तनुजा की पहली फिल्म 'छबीली' (1960) रिलीज हुई, और इसके बाद वह वर्ष 1962 की फिल्म 'मेम दीदी' में नजर आईं। तनुजा को 'बहारें फिर भी आएंगी', 'ज्वेल थीफ', 'हाथी मेरे साथी' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। 


Neha Joshi: शूटिंग पर बिगड़ी ‘अटल’ की मां की तबीयत, लगातार उल्टियों के बावजूद नहीं रुका एक्शन, जानिए क्यों?

तनुजा की निजी जिंदगी

तनुजा ने कई बंगाली फिल्में भी की हैं। तनुजा के हिसाब से बंगाली फिल्में उन्हें ज्यादा संतुष्टि देती थीं। शोमू मुखर्जी से तनुजा की मुलाकात फिल्म 'एक बार मुस्कुरा दो' के सेट पर हुई थी। दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगा, और दोनों ने वर्ष 1973 में शादी कर ली। उसके बाद दो बेटियों काजोल और तनीषा का जन्म हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed