बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीडी 18 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कलीस द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी और एटली ने किया है। शूटिंग में बिजी होने बावजूद वरुण सोशल मीडिया पर फैंस के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी साझा की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि वह लोहे की रॉड से घायल हो गए हैं।
Varun Dhawan: वीडी 18 की शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण धवन, सूजे हुए पैर की तस्वीर साझा कर फैंस को दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:21 PM IST
सार
वरुण धवन ने आज 17 दिसंबर को फैंस के साथ यह तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर देख वरुण के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोपी पर अपने सूजे हुए पैर की फोटो साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन