फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tanisha now on facebook

अब आपसे सीधे मिलेगी काजोल की बहन

Sun, 06 Apr 2014 09:05 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Sun, 06 Apr 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
tanisha now on facebook
काजोल की बहन तनिषा अब आपसे सीधे मिलेगी। अब उससे चैट भी कर सकोगे और उसे लाइक भी।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी ने गुरुवार को अपना फेसबुक पेज लांच किया। उनका फेसबुक पेज उनके बचपन की यात्रा और पहले कभी नहीं देखी गई उनके परिवार की तस्वीरें पेश करता है।

एक बयान में कहा गया कि तनिषा अंक ज्योतिष में यकीन रखती हैं, इसलिए फेसबुक पेज लांच करने के लिए 3 अप्रैल का दिन चुना। 36 वर्षीया अभिनेत्री पेज पर अपने प्रशंसकों के साथ अपने अनुभव और जीवंत यादें भी साझा करेंगी।
विज्ञापन


तनिषा ने कहा, "मेरे प्रशंसक मेरा विस्तृत परिवार बन गए हैं और मैं उन्हें वास्तविक तनिषा और मेरी जिंदगी के बारे में सब कुछ बताना चाहती हूं..मैं अब इस लोकप्रिय मंच पर अपने प्रशंसकों से सीधे जुड़ सकती हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हिदी, तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों में अभिनय कर चुकीं तनिषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2003 की फिल्म 'श्श्श्श' से की। वह हाल में विवादास्पद रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आईं।

उनका आधिकारिक फेसबुक पेज यूआरएल है डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट फेसबुक डॉट कॉम/तनिषामुखर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed