फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamil TV actress Yashika commit suicide after boyfriend Mohan Babu Refuses to Marry Her

पंखे से लटककर एक्ट्रेस ने किया सुसाइड, मां को भेजे मैसेज में ब्वॉयफ्रेंड को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 16 Feb 2019 08:40 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 Feb 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Tamil TV actress Yashika commit suicide after boyfriend Mohan Babu Refuses to Marry Her
Yashika - फोटो : social media
साउथ की फिल्मों और टीवी सीरीयल  में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा याशिका उर्फ मैरी शीला जेबरानी ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने चेन्नई के पैरावल्लूर स्थित अपने घर में आत्महत्या की। याशिका ने मरने से पहले अपनी मां को वॉट्सएप मैसेज के जरिए सुसाइड नोट भी भेजा, जिसमें उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहन बाबू पर प्रताड़ित  करने का आरोप लगाया है।खबरों की मानें तो याशिका ने पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, याशिका और मोहन बाबू की लव स्टोरी उस समय शुरू हुई जब वह वड़ापलानी के एक होस्टल में रहती थीं। कुछ महीने बाद इन दोनों ने पैरावल्लूर के जीकेएम कॉलोनी में किराए पर एक घर खरीद लिया और लीव इन में रहने लगे। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और मोहन गुस्से में घर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


मां को भेजे वॉट्सएप मैसेज के अनुसार याशिका ने अपनी मां से कहा कि मोहन ने उससे शादी करने से मना कर दिया है और उसको वह प्रताड़ित कर रहा है। उसने अपनी माँ से मोहन को कड़ी सजा दिलाने के लिए भी कहा। इसके बाद याशिका की मां ने मोहन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज को हो गया है और वह मोहन की तलाश कर रही हैं। साथ ही याशिका की आत्महत्या के पीछे की वजहों को भी जानने की कोशिश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed