फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tamil nadu cm mk stalin gives five lakh rupees assistance to veteran actor tyagraj bhagwatar unable to pay his house rent

फरिश्ता: सीएम स्टालिन ने की अभिनेता त्यागराज भागवतर की मदद, घर का किराया चुकाने के लिए भी नहीं थे पैसे

Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
सार

  • एम के स्टालिन ने  त्यागराज भागवतर के परिवार की मदद की 
  • परिवार को दिए पांच लाख रुपए 
  • किराया भरने के लिए भी कर रहें थे संघर्ष 

विज्ञापन
tamil nadu cm mk stalin gives five lakh rupees assistance to veteran actor tyagraj bhagwatar unable to pay his house rent
एम के स्टालिन, त्यागराज भागवतर - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अपने जमाने के मशहूर अभिनेता त्यागराज भागवतर के परिवार को पांच लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की है। बता दें कि त्यागराज भागवतर तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में पावलाकोडी, चिंतामणि, अशोक कुमार जैसी कई फिल्में दी। तमिल सिनेमा का सुपरस्टार होने के साथ-साथ वह एक क्लासिकल सिंगर और फिल्मों के निर्माता भी थे। सुपरस्टार और दिग्गज अभिनेता त्यागराज भागवतर के निजी जीवन ने उनके सिनेमाई करियर को एक समय के बाद इतना अधिक पप्रभावित किया कि उन्होंने फिल्मों में अपना दबदबा खो दिया। त्यागराज भागवतर का परिवार वर्तमान में गरीबी में जी रहा है और घर का किराया देने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। 

विज्ञापन


त्यागराज भगवतार के प्रपौत्र साईराम ने याचिका दायर की थी।

त्यागराज भगवतार के परिवार की स्तिथि आज अच्छी नहीं हैं और घर का किराया देने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। त्यागराज भगवतार के प्रपौत्र साईराम ने कुछ दिन पहले महासचिवालय में आकर मुख्यमंत्री के पृथक खंड में याचिका दायर की थी। जिसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जल्द ही उनकी याचिका पर कार्यवाही की और तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड को लाभार्थी साईराम और उनके परिवार को कम किराए पर अपार्टमेंट भी आवंटित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन

tamil nadu cm mk stalin gives five lakh rupees assistance to veteran actor tyagraj bhagwatar unable to pay his house rent
एम के स्टालिन - फोटो : Social Media

पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने समय के तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रहे एम के त्यागराज भगवतार के प्रपोत्र को शुक्रवार को पांच लाख रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की। सचिवालय के आदेश पर साईराम और उनके परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता मुहैया कराई गई।
 
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की हो रही है तारीफ

मुख्यमंत्री द्वारा 2 दिनों के भीतर याचिका पर कार्रवाई करने से जनता में कुछ उम्मीद जगी है, और सोशल मीडिया पर उन्हें कई अन्य लोगों से प्रशंसा मिल रही है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता एम के त्यागराज को लोग प्यार से एम के टी भी कहते हैं। वह सबसे महान कर्नाटक संगीत गायकों में से एक हैं, और उनकी कई फिल्में उस समय बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्में थीं। ‘हरिदास’ उनकी सफल फिल्मों में से एक थी जो वर्ष 1944 से 1946 तक लगातार तीन साल दो सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed