{"_id":"5eff95d48ebc3e431f7fff3a","slug":"tamil-film-director-anand-opens-grocery-store-due-to-corona-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कारण किराना दुकान चलाने को मजबूर हुआ ये फिल्म निर्देशक, कहा- 'मैं इस काम से खुश हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना के कारण किराना दुकान चलाने को मजबूर हुआ ये फिल्म निर्देशक, कहा- 'मैं इस काम से खुश हूं'
Sat, 04 Jul 2020 02:04 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:04 AM IST
सार
- तमिल फिल्म निर्देशक आनंद किराना दुकान चलाने को हुए मजबूर।
- खुशी-खुशी कर रहे हैं काम।
विज्ञापन
तमिल फिल्म निर्देशक आनंद
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना वायरस का कहर बीते कुछ महीनों से देखा जा रहा है। अब तक कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में कई लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोगों को राहत देने के लिए अब अनलॉक भी कर दिया गया है। जिसके जरिए लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन परेशानियां अब भी कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक निर्देशक भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। तमिल फिल्म निर्देशक आनंद कोरोना वायरस के कारण किराना दुकान चलाने पर मजबूर हैं। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई के जरिए मिली है। आनंद ने बात करते हुए बताया कि उन्हें ये काम करने में खुशी मिल रही है।
विज्ञापन
एएनआई से बात करते हुए आनंद ने बताया कि 'मुझे इस साल फिल्म इंडस्ट्री के अनलॉक होने की कोई संभावना नहीं दिख रही। मैं ग्राहक बढ़ाने के लिए कम दाम में सामान बेच रहा हूं। मैं इस काम से खुश हूं।'
विज्ञापन
चेन्नई: तमिल फिल्म निर्देशक आनंद जो पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं कोरोना के कारण अब किराना दुकान चला रहे हैं।"मुझे इस साल फिल्म इंडस्ट्री के अनलॉक होने की कोई संभावना नहीं दिख रही। मैं ग्राहक बढ़ाने के लिए कम दाम में सामान बेच रहा हूं। मैं इस काम से खुश हूं " pic.twitter.com/1PuGLQ4ufl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2020
गौरतलब है कि तमिल फिल्म निर्देशक आनंद पिछले 10 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। कोरोना की वजह से वो इस समय ये काम करने को मजबूर हैं।
पढ़ें: मलयालम अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को मिली जमानत, फोन पर दे रहे थे बदनाम करने की धमकी