दुखद: तमिल अभिनेता श्रीकांत का 82 वर्ष की उम्र में निधन, रजनीकांत ने ट्वीट कर जताया दुख
तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता श्रीकांत का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 1965 में आई फिल्म वेन्निरा अदई से अपने करियर की शुरुआत की थी। 82 वर्ष की उम्र में श्रीकांत ने अंतिम सांस ली।
विस्तार
तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता श्रीकांत का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 1965 में आई फिल्म 'वेन्निरा अदई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 82 वर्ष की उम्र में श्रीकांत ने अंतिम सांस ली। 40 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ नायक ही नहीं बल्कि खलनायक की भी जबरदस्त भूमिका निभाई।इस फिल्म में वे दिवंगत अभिनेत्री और तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता के हीरो बने थे। उनके निधन की खबर ने रजनीकांत को काफी दुख दिया है। मेगास्टार रजनीकांत ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'श्रीकांत जैसे करीबी दोस्त को खोने का मुझे बहुत दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे'।
என்னுடைய அருமை நண்பர் திரு ஸ்ரீகாந்த் அவர்கள் மறைவு எனக்கு மிகவும் வருத்தமளிக்கிறது. அவருடைய ஆத்மா சாந்தியடையட்டும்.
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 12, 2021