यूट्यूब पर 'रंग दे बसंती' के एक्टर को बताया गया मृत, रिपोर्ट करने पर मिला ये जवाब
- साउथ अभिनेता सिद्धार्थ ने मृत बताने वाले वीडियो पर की रिपोर्ट
- सिद्धार्थ को टीम से मिला अटपटा जवाब
- सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल सिनेमा के कलाकार और आमिर खान के साथ फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में काम करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ के साथ एक बहुत ही अजीबो गरीब घटना घटी। इस बात की जानकारी खुद उन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा अपने प्रशंसकों को दी। दरअसल एक यूट्यूब चैनल ने सिद्धार्थ को लेकर एक अजीब की बात कही। इस यूट्यूब में सिद्धार्थ को लेकर ये दावा किया गया कि वो साउथ सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं जो कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। जब सिद्धार्थ को इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने इस वीडियो को तुरंत रिपोर्ट किया, लेकिन सामने से उन्हें जो जवाब मिला वो वाकई में हैरान करने वाला था।
सिद्धार्थ ने ट्विटर पर दी जानकारी
सिद्धार्थ ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के जरिए दी है। यूट्यूब चैनल का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए सिद्धार्थ ने ट्वीट किया। उन्होने कहा, ‘कई साल पहले ही मुझे मृत बताने वाले इस वीडियो को मैंने यूट्यूब पर रिपोर्ट किया। लेकिन उनकी तरफ से मुझे जवाब आया- माफ कीजिएगा हमें इस वीडियो में कोई दिक्कत नहीं दिखाई दे रही है।
I reported to youtube about this video claiming I'm dead. Many years ago.
— Siddharth (@Actor_Siddharth) July 18, 2021
They replied "Sorry there seems to be no problem with this video".
Me : ada paavi 🥺 https://t.co/3rOUWiocIv
रंग दे बसंती से बॉलीवुड में रखा था कदम
बता दें कि सिद्धार्थ ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वो आमिर खान, कुणाल कपूर, शरमन जोशी, आर माधवन और सोहा अली खान के साथ नजर आए थे। ये फिल्म दोस्तों की जिंदगी पर आधारित कहानी थी। फिल्म में सिद्धार्थ ने करन सिंघानिया और भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। उनकी पहली फिल्म में लोगों का उन्हें खूब प्यार मिला, हालांकि इसके बाद वो स्टिकर, चश्मे बद्दूर जैसी कई फिल्मों में नजर जरूर आए, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए।
तमिल सिनेमा के हैं बड़े सितारे
सिद्धार्थ के अभिनय का जलवा भले ही बॉलीवुड में न चला हो, लेकिन वो तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं। उन्होने बॉयज, ओये, बावा जैसी कई तमिल और तेलुगू फिल्मों मे काम किया। इस साल शुरुआत में सिद्धार्थ सरकार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में आए थे। लोगों ने उन्हें साउथ की स्वरा भास्कर तक कह दिया था जिसका जवाब उन्होने ट्रोलर्स को बहुत ही अच्छे से दिया था। सिद्धार्थ ने हिन्दी और तमिल फिल्मों के अलावा कई शॉर्ट फिल्में भी की और साथ ही वो डबिंग आर्टिस्ट, निर्माता और सिंगर के तौर पर भी काम करते हैं।