{"_id":"5cfe325dbdec22070a1ab525","slug":"tamil-actor-crazy-mohan-dies-at-67-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिल सिनेमा के विख्यात नाटककार और स्क्रीप्ले राइटर क्रेजी मोहन का हार्ट अटैक से निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तमिल सिनेमा के विख्यात नाटककार और स्क्रीप्ले राइटर क्रेजी मोहन का हार्ट अटैक से निधन
Mon, 10 Jun 2019 04:07 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 10 Jun 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
क्रेजी मोहन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के जाने माने लेखक, कॉमेडियन और अभिनेता क्रेजी मोहन का आज निधन हो गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में दोपहर 2 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे 66 वर्ष के थे।
विज्ञापन
क्रेजी मोहन के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 1952 में एक्टर ने 1973 में इंजीनियरिंग कॉलेज, गिंडी से मकैनिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
उनका असली नाम मोहन रंगाचारी था, मगर उनके नाटक क्रेजी थीव्स इन पलावक्कम के बाद उन्हें क्रेजी मोहन कहा जाने लगा था। उनके निधन पर सोशल मीडिया में शोक जताया जा रहा है। उन्होंने केजी क्रिएशन्स नामक नाटक कंपनी बनाई।
विज्ञापन
क्रेजी मोहन के अलावा आज सुबह देश के जाने माने समकालीन लेखक, नाटककार, अभिनेता और फिल्म निर्देशक गिरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कई बार अस्पताल में भर्ती कराए जा चुके थे। सोमवार की सुबह बंगलूरू स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 1998 में ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले गिरीश कर्नाड पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हो चुके हैं।
उनके निधन से पूरा कला जगत शोक में है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।