फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tamannaah Bhatia Film Odela 2 Release Soon Act In Movies Like Babli Bouncer Entertainment Vedaa

Tamannaah Bhatia: साउथ फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर चर्चा में तमन्ना, इन हिंदी फिल्मों में भी निभाए अलग किरदार

Mon, 14 Apr 2025 10:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 14 Apr 2025 10:19 AM IST
सार

तमन्ना भाटिया साउथ फिल्मों की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं, वह दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। तमन्ना की अलग-अलग जॉनर की हिंदी फिल्मों, किरदारों के बारे में  जानिए। 

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Film Odela 2 Release Soon Act In Movies Like Babli Bouncer Entertainment Vedaa
तमन्ना भाटिया की फिल्म 'ओडेला', 'हिम्मतवाला', 'बबली बाउंसर' - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

विस्तार

जल्द ही तमन्ना भाटिया की एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘ओडेला 2’ रिलीज होगी। इस सुपरनेचुरल थ्रिलर में वह एक शिव भक्त बनीं, जो लोगों की मदद करती है। फिल्म में तमन्ना का लुक काफी चर्चा में बना हुआ। तमन्ना दक्षिण भारत में जितनी मशहूर हैं, उतनी ही फेमस वह हिंदी फिल्मों में भी हैं। जानिए, अब तक तमन्ना ने किस तरह की हिंदी फिल्में की हैं। 

विज्ञापन

 

Tamannaah Bhatia Film Odela 2 Release Soon Act In Movies Like Babli Bouncer Entertainment Vedaa
फिल्म 'बबली बाउंसर' - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

बबली बाउंसर
साल 2022 में तमन्ना भाटिया ने हिंदी फिल्म ‘बबली बाउंसर’ की, इस फिल्म में एक महिला बाउंसर का किरदार निभाया। फिल्म में वह एक हरियाणवी लड़की के रोल में दिखीं, जो बाउंसर बनती है और लोगों की मदद करती है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटरटेनमेंट 
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘एंटरटेनमेंट(2014)’ में तमन्ना ने कॉमिक रोल किया। फिल्म में वह अक्षय के किरदार की प्रेमिका बनीं। अक्षय के साथ तमन्ना की जोड़ी पर्दे पर खूब जमी थी। इस फिल्म को साजिद-फरहाद ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन

Tamannaah Bhatia Film Odela 2 Release Soon Act In Movies Like Babli Bouncer Entertainment Vedaa
फिल्म 'हिम्मतवाला' - फोटो : इंस्टाग्राम

हिम्मतवाला 
फिल्म ‘हिम्मतवाला(2013)’ में तमन्ना भाटिया ने कॉमिक रोल किया। फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल किया था। फिल्म को साजिद खान ने निर्देशित किया। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई जितेंद्र और श्रीदेवी की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ का रीमेक थी। 

वेदा
फिल्म ‘वेदा(2024)’ में तमन्ना ने जॉन अब्राहम के किरदार अभिमन्यु की पत्नी का रोल किया। फिल्म में तमन्ना का कैमियो रोल था लेकिन यह किरदार फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाता है। इस फिल्म को निखिल आडवाणी ने निर्देशित किया था।

Tamannaah Bhatia Film Odela 2 Release Soon Act In Movies Like Babli Bouncer Entertainment Vedaa
स्त्री 2 में तमन्ना भाटिया ने किया आइटम डांस - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

इन हिंदी फिल्मों में किए आइटम डांस 
हिंदी फिल्मों में अभिनय करने के साथ ही तमन्ना भाटिया ने आइटम डांस भी किया है। वह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में आइटम डांस के कारण चर्चा में आईं, इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल भी था। जल्द ही अजय देवगन की ‘रेड 2’ में वह एक आइटम डांस करती नजर आएंगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed