Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा संग घर बसाने जा रहीं तमन्ना भाटिया? शादी के सवाल पर अभिनेत्री ने दिया यह जवाब
अभिनेत्री ने कहा कि अगर दूसरे शादी कर रहे हैं तो यह देखकर खुद भी शादी नहीं कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें तक तक इंतजार करना चाहिए जब तक हम पूरी तरह से तैयार महसूस न करें।
विस्तार
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर बीते कई महीनों से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद हाल ही में अभिनेत्री ने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तमन्ना इन दिनों वेब सीरीज 'जी करदा' में नजर आ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में अपनी शादी पर खुलकर बात की है। उन्होंने इस साक्षात्कार में शादी को बड़ी जिम्मेदारी बताया है।
अभिनेत्री ने कहा कि अगर दूसरे शादी कर रहे हैं तो यह देखकर खुद भी शादी नहीं कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें तक तक इंतजार करना चाहिए जब तक हम पूरी तरह से तैयार महसूस न करें। बता दें कि इससे पहले तमन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए उन्हें अपना हैप्पी प्लेस बताया था। जब उनसे एक्टर को लेकर सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था, 'हां बिल्कुल वो (विजय वर्मा) ऐसे इंसान हैं जिनके साथ मैं बहुत ही ज्यादा व्यवस्थित तरीके से जुड़ी हुई हूं।'' उन्होंने आगे कहा था कि हाई अचीविंग औरतों के साथ एक दिक्कत ये भी होती है कि वे सोचती हैं कि उन्हें हर चीज को पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है।'
Animal: 'एनिमल' के मेकर्स से हुई यह बड़ी चूक, भड़के गीतकार समीर अनजान ने जमकर लगाई क्लास
गौरतलब है कि तमन्ना और विजय की जोड़ी ऑन स्क्रीन भी नजर आने वाली है। 'लस्ट स्टोरीज 2' दोनों साथ दिखने वाले हैं। उनके सेगमेंट का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है। सुजॉय को 'कहानी' और 'बदला' जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
AR Rahman: इस फिल्म से एआर रहमान को निकालना चाहते थे मणिरत्नम, सिंगर के गाने ने निकाल दिए डायरेक्टर के आंसू