फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taliban seize Afghanistan now what will happen to its film industry

चिंता: अफगानिस्तान पर छाए तालिबान के बादल, अब किस दिशा जाएगा अफगानी फिल्म जगत का भविष्य?

Mon, 16 Aug 2021 06:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 16 Aug 2021 06:48 PM IST
सार

  • तालिबान ने अफगानिस्तान के फिल्मों और संगीत पर रोक लगाई है
  • .एक लंबे ब्रेक के बाद अफगान सिनेमा ने 2001 में फिल्म जगत में कदम रखा था
  • 2003 में बनी अफगान मूवी 'ओसामा' ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता था

विज्ञापन
Taliban seize Afghanistan now what will happen to its film industry
अफगानिस्तान फिल्म इंडस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तालिबान धीरे-धीरे पूरे अफगानिस्तान पर काबिज हो रहा है। दुनियाभर के लोग अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा और उनके हक को लेकर चिंता कर रहे हैं। तालिबान अपनी कट्टरवादी इस्लामी सोच और महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए जाना जाता है। उनके कानून में फिल्मों और संगीत पर भी रोक लगाई गई है। अफगानिस्तान के लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने को मजबूर हैं। हजारों लोगों की भीड़ एयरपोर्ट, स्टेशन और सड़कों पर जमा है, जिसकी वजह से सभी जगह अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां पर एक बात यह भी सोचने वाली है कि ऐसे माहौल में अफगानिस्तान में सिनेमा जगत का अब क्या होगा?

विज्ञापन


लंबे समय के बाद हुई थी फिल्म जगत की वापसी

अफगानिस्तान में कई सालों से राजनीतिक परिवर्तनों के कारण सिनेमा जगत के विकास में काफी कमी आई है। एक लंबे ब्रेक के बाद अफगान सिनेमा ने 2001 में फिल्म जगत में कदम रखा था। इन सालों में फिल्म जगत में महिलाओं की भागेदारी काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन


महिलाओं की बढ़ी थी भागेदारी

अफगान अभिनेत्री जैसे लीना आलम, अमीना जाफरी, सबा सहर और मरीना गुलबहारी ने सिनेमा जगत में काफी नाम कमाया हैसबा सहर अफगानिस्तान की पहली महिला फिल्म डायरेक्टर भी हैं। 2011 में बनी मोहसिन मखमलबाफ की फिल्म 'कंधार' ने सबका ध्यान अफगानिस्तान की ओर खींचा। ये अफगानिस्तान की पहली ऐसी मूवी थी जो कि कान फिल्म समारोह में नामांकित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगान मूवीज को मिल रहा था लोगों का प्यार

अफगानिस्तान में इन सालों में कई ऐसी मूवी बनाई गई, जिन्होंने लोगों की खूब वाह-वाही लूटी। 2003 में बनी अफगान मूवी 'ओसामा' ने गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता। वहीं 2012 में बनी 'बुजकाशी बॉयज' को ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed