फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tahir raj bhasin is playing sunil Gavaskar in movie 83 says this movie will change film theatres into Cricket Pitch

बॉलीवुड: 83 की रिलीज को लेकर ताहिर राज भसीन बेकरार, बोले- ये फिल्म थिएटर्स को क्रिकेट मैदान में बदल देगी

Thu, 28 Oct 2021 08:31 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 28 Oct 2021 08:31 AM IST
सार

1983 में क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली कपिल देव की टीम की कोशिशों पर बनी इस फिल्म में सुनील गावस्कर का किरदार कर रहे अभिनेता ताहिर राज भसीन इसे लेकर पूरे जोश और उत्साह में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Tahir raj bhasin is playing sunil Gavaskar in movie 83 says this movie will change film theatres into Cricket Pitch
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में दिवाली से मेगा बजट फिल्मों की रिलीज शुरू हो रही है। बोहनी ‘सूर्यवंशी’ से हो रही है जिसमें अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ रणवीर सिंह भी एक स्पेशल अपीयरेंस में दिखेंगे और साल की विदाई भी रणवीर सिंह की ही फिल्म ‘83’ से हो रही है। 1983 में क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली कपिल देव की टीम की कोशिशों पर बनी इस फिल्म में सुनील गावस्कर का किरदार कर रहे अभिनेता ताहिर राज भसीन इसे लेकर पूरे जोश और उत्साह में नजर आ रहे हैं। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार रणवीर सिंह ने कहानी के मुख्य किरदार कपिल देव की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

Tahir raj bhasin is playing sunil Gavaskar in movie 83 says this movie will change film theatres into Cricket Pitch
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म '83' में महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर की भूमिका निभाने वाले ताहिर कहते हैं, "मैं '83' के सिनेमाघरों में आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं और इसके रिलीज़ का दिन भी कितना शानदार है। अब फिल्म '83' के धुआंधार प्रचार का समय आ गया है, क्योंकि यह फिल्म थिएटर को क्रिकेट स्टेडियम में बदल देगी। जिस तरह हम स्टेडियम में भारत की जीत के लिए प्रार्थना और दुआएं करते हैं वैसा ही माहौल थिएटर्स में भी नजर आएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

Tahir raj bhasin is playing sunil Gavaskar in movie 83 says this movie will change film theatres into Cricket Pitch
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर बताते हैं, "इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे अंडरडॉग भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई। यह लम्हा न केवल हमारे क्रिकेट इतिहास में बल्कि दुनिया भर में रहने वाले हर भारतीय के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बन गया। छुट्टियों के दौरान दर्शकों के जबर्दस्त मनोरंजन के लिए इतनी बड़ी और शानदार फिल्म रिलीज होने वाली है। कबीर सर ने फिल्म '83' में काफी मेहनत की है क्योंकि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम से बेहद लगाव है, जिसने अपने हौसले से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया था।” इस फिल्म के अलावा ताहिर जल्द ही फिल्म 'लूप लपेटा' में तापसी पन्नू के साथ और वेब सीरीज 'ये काली काली आंखें' में श्वेता त्रिपाठी के साथ रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed