{"_id":"5ba28ba7867a552c9418adc2","slug":"tabu-wanted-irrfan-in-badhai-ho","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बधाई हो' तब्बू चाहती थीं इरफान का साथ, मगर इस वजह से उन्होंने साफ कर दिया था इंकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बधाई हो' तब्बू चाहती थीं इरफान का साथ, मगर इस वजह से उन्होंने साफ कर दिया था इंकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
तब्बू और इरफान खान
इन दिनों फिल्म 'बधाई हो' का ट्रेलर सोशल मीडिया में चर्चा पा रहा है। यह एक 50 वर्षीय महिला के प्रेग्नेंट होने की कॉमिक कहानी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सानिया मल्होत्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक ने पहले तब्बू को एप्रोच किया था। मगर वह इसके लिए तैयार नहीं हुईं। तब फिल्म में नीना गुप्ता की एंट्री हुई।
विज्ञापन
असल में तब्बू को एक युवा हीरो की मां बनने का आइडिया पसंद नहीं आया और उस पर 50 पार महिला के प्रेग्नेंट होने की बात नहीं जंची। बताया जा रहा है कि तब्बू ने शर्त रखी थी अगर उनके पति के रोल में इरफान को लाया जाए तो वह यह भूमिका निभा सकती हैं। मगर इरफान को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और इसके बाद उनकी तबीयत भी खराब रहने लगी। बाद में पता चला कि उन्हें कैंसर है। इन दिनों इरफान लंदन में इलाज करा रहे हैं। उनके जल्द ही स्वस्थ होकर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन