फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taare Zameen Par stars Aamir Khan Darsheel Safary reunite after 16 years for project is it sitaare zameen par

Aamir-Darsheel: फिर आएंगे 'तारे जमीन पर', 16 साल बाद नए प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करेंगे आमिर खान-दर्शील सफारी

Mon, 04 Mar 2024 08:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 04 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

दर्शील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और आमिर खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा संकेत भी दिया।

विज्ञापन
Taare Zameen Par stars Aamir Khan Darsheel Safary reunite after 16 years for project is it sitaare zameen par
आमिर खान-दर्शील सफारी - फोटो : instagram

विस्तार

अभिनेता दर्शील सफारी को 'तारे जमीन पर' फिल्म से पहचान मिली थी। उन्हें आज भी ईशान के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म में काम किया और अब तक उनके साथ एक खास रिश्ता साझा करते हैं। वहीं दर्शकों को एक बार फिर दोनों के साथ आने का इंतजार लंबे समय से था, जो अब पूरा होने जा रहा है। अब 16 साल बाद एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के लिए आमिर खान और दर्शील साथ आ रहे हैं।

विज्ञापन

आमिर के साथ साझा की तस्वीर
दरअसल, इस खबर की जानकारी दर्शील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए दी। आज दर्शील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और आमिर खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट के बारे में एक बड़ा संकेत भी दिया। सोमवार, चार मार्च को दर्शील ने इंस्टाग्राम पर आमिर के साथ अपनी तस्वीरों वाला एक कोलाज डाला। कोलाज में 'तब बनाम अब' की तस्वीर है। पहली तस्वीर आमिर और दर्शील की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' की एक तस्वीर है, जबकि दूसरी तस्वीर में बड़े हो चुके दर्शील को आमिर के साथ पोज देते हुए देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Darsheel Safary (@dsafary)

विज्ञापन
विज्ञापन

आमिर को बताया गुरु
अब तस्वीर में आमिर खान खास अवतार में नजर आ रहे हैं। पहले की तस्वीर में वे जवान है तो दूसरी तस्वीर में वे बूढ़े नजर आए। वहीं, दर्शील उनके सामने खड़े हैं। तस्वीर साझा करते हुए दर्शील ने कैप्शन में लिखा, 'बूम, 16 साल बाद हम फिर से एक साथ हैं। यह थोड़ा भावनात्मक और आरोपित होगा। इस अनुभव के लिए मेरे पसंदीदा गुरु को ढेर सारा प्यार। बड़े खुलासे के लिए बने रहें। चार दिन बाकी।' ऐसा लग रहा है कि चार दिन बाद दोनों अपने नए प्रोजेक्ट का खुलासा करेंगे, जो दर्शकों को और उत्साहित कर देगा।
Katrina Kaif: कैटरीना ने प्री वेडिंग कार्यक्रम के बाद की अंबानी परिवार की तारीफ, अनंत-राधिका के लिए कही यह बात

विज्ञापन

उत्साहित हुए फैंस
वहीं दर्शील की पोस्ट पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि वे दोनों नए प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, जो या तो फिल्म या फिर वेब सीरीज हो सकती है। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि वे आमिर खान की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, कई यूजर्स इस पक्ष में भी नजर आए कि वे दोनों एक विज्ञापन के लिए साथ आ रहे हैं। खैर, इस राज से पर्दा चार दिन बाद उठेगा।
Vettaiyan: राणा दग्गुबाती ने शुरू की रजनीकांत की 'वेट्टैयन' की शूटिंग, सेट से तस्वीर साझा कर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed