{"_id":"6a8d03f89e7c3ac73d05e1ed","slug":"taapsee-pannus-gandhari-faces-copying-allegations-makers-say-claims-are-false-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या चुराई गई है तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' की कहानी? प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों पर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या चुराई गई है तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' की कहानी? प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों पर कही ये बात
Tue, 25 Aug 2026 08:24 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:24 AM IST
सार
Gandhari: तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' पर आरोप है कि इसकी कहानी चुराई गई है। इस तरह के आरोपों को लेकर प्रोडक्शन हाउस ने एक पोस्ट शेयर की है। जानिए क्या है सच्चाई?
विज्ञापन
गांधारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर ने पहले ही फैंस के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है। इसमें अभिनेत्री दमदार अवतार में नजर आई हैं।
हालांकि, 'गांधारी' हाल ही में एक विवाद में फंस गई। मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया है कि उन्होंने 2024 में मेकर्स को ऐसी ही एक स्क्रिप्ट का आइडिया दिया था। उन्होंने टीम पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका आइडिया चुराया और उसे कनिका ढिल्लों के नाम से डेवलप किया।
इस मामले पर लेखक और निर्माता कनिका ढिल्लों की कंपनी कथा पिक्चर्स ने चुप्पी तोड़ी है।

कथा पिक्चर्स ने आरोपों को किया खारिज
प्रोडक्शन हाउस कथा पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है।
प्रोडक्शन हाउस कथा पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया है।
- इसमें आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि 'गांधारी' एक ओरिजिनल प्रोजेक्ट है।
- इसमें कहा गया है हमारा ध्यान सोशल मीडिया और कुछ प्रकाशनों में चल रहे उन आरोपों की ओर गया है।
- इनमें कहा गया है कि हमारी अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' किसी और के कॉन्सेप्ट की नकल है।
- ये आरोप झूठे हैं और हम साफ तौर पर इनका खंडन करते हैं।
- 'गांधारी' एक ओरिजिनल काम है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है।
- इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले ढिल्लों का अपना काम है।
View this post on Instagram
गांधारी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रोडक्शन हाउस ने क्या कहा?
प्रोडक्शन हाउस ने आगे कहा, 'हम मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इन आरोपों को वैसा ही समझें जैसे वे हैं। यानी बिना पुष्टि किए गए और झूठे। इन्हें सच मानकर प्रकाशित, प्रसारित या दोहराने से बचें।'

कौन है फिल्म का निर्देशक?
इस साल फरवरी में 'गांधारी' के फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए गए थे। 'गांधारी' एक रिवेंज ड्रामा है, जिसे देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। तापसी पन्नू के अलावा, 'गांधारी' में इश्वाक सिंह भी अहम भूमिका में होंगे। यह फिल्म तीन सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
टीम ने मार्च में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। 'गांधारी' को कनिका ने लिखा और प्रोड्यूस किया है और यह तापसी के साथ उनका छठा कोलेबोरेशन है।