फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu Turns Choregrapher For Film Mulk Song Thenge Se

एक्टिंग के बाद तापसी पन्नू ने डांस में आजमाई किस्मत, 'मुल्क' के गाने को किया कोरियोग्राफ

Sat, 07 Jul 2018 09:35 AM IST
मायादर्पण, अमर उजाला
मायादर्पण, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Turns Choregrapher For Film Mulk Song Thenge Se
फिल्म 'मुल्क' में तापसी पन्नू वकील का किरदार निभा रही हैं - फोटो : Tapasee Pannu
जानदार अभिनय के लिए मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब डांस की ओर भी रूख कर रही हैं। अपनी फिल्म 'मुल्क' के लिए उन्होंने एक गाने को कोरियोग्राफ किया है। गाने के बोल हैं ‘ठेंगे से’। इस गानों की कोरियोग्राफी में तापसी का साथ फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने दिया है। इस दौरान तापसी की लगन देखकर सिन्हा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने यह तक दावा कर दिया है कि अगर वह कभी फिल्म निर्देशक बनीं, तो निश्चित ही बेहतर नतीजे देंगी। 
विज्ञापन


फिल्म 'मुल्क' में तापसी पन्नू वकील का किरदार निभा रही हैं। वह कोर्ट रूम में ऋषि कपूर का बचाव करती दिखेंगी जिन पर देशद्रोह का आरोप लगा है। फिल्म में ऋषि कपूर के किरदार का नाम मुराद अली मोहम्मद है तो वहीं तापसी पन्नू आरती मोहम्मद की भूमिका में दिखेंगी। 
विज्ञापन


फिल्म 'मुल्क' का टीजर जारी हो चुका है। उसे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी। इससे पहले तापसी की फिल्म 'सूरमा' रिलीज होगी जिसमें वह दिलजीत दोसांझ के साथ दिखेंगी। वहीं, सितंबर में उनकी फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज होगी। फिल्म में वह अभिषेक बच्च्न और विकी कौशल के संग नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में ऋषि कपूर फिल्म '102 नॉटआउट' में नजर आए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed