फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee pannu staying in hotel Narendra Bhawan of the last Maharaja of Bikaner, know how much is the cost of one night

Taapsee Pannu: बीकानेर के आखिरी महाराजा के भवन में छुट्टियां मना रही हैं तापसी, जानें कितना है एक रात का खर्चा

Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Mar 2022 11:51 PM IST
सार

तापसी पन्नू लग्जरी होटल नरेंद्र भवन में ठहरी हुई हैं, जो कि बीकानेर के आखिरी महाराजा नरेंद्र सिंह का निवास स्थान हुआ करता था। इस होटल में स्पा, व्यायामशाला और रेस्तरां के साथ ही एक इन्फिनिटी पूल है, जिससे शहर का नजारा दिखता है।

विज्ञापन
Taapsee pannu staying in hotel Narendra Bhawan of the last Maharaja of Bikaner, know how much is the cost of one night
नरेंद्र भवन में तापसी पन्नू - फोटो : Instagram @taapsee

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपने काम से ब्रेक लेकर छुट्टियां मना रही हैं। तापसी अपने ब्वॉयफ्रेंड मथायस बोई, बहन शगुन पन्नू और कई लोगों के साथ बीकानेर में वक्त बिता रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तापसी लग्जरी होटल नरेंद्र भवन में ठहरी हुई हैं, जो कि बीकानेर के आखिरी महाराजा नरेंद्र सिंह का निवास स्थान हुआ करता था।

विज्ञापन

खुद को बॉलीवुड की लेडी अक्षय कुमार कहने वाली तापसी अक्सर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर जाती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तापसी एक साल में कई फिल्में करनी लगी इसलिए वह खुद को अक्षय कहती हैं। हाल ही में तापसी ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह होटल की गैलरी में बैठक किताब पढ़ रही हैं। तापसी ने इस दौरान येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और बालों में हेररबैंड के साथ ही दो बन बना रखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Taapsee pannu staying in hotel Narendra Bhawan of the last Maharaja of Bikaner, know how much is the cost of one night
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram @taapsee

इसके बाद तापसी ने शनिवार को एक दूसरी फोटो पोस्ट की, जिसमें वह होटल के आंगन में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह खूबसूरत दिख रही हैं। तापसी के इस फोटो में होटल का पूरा एंटीक लुक दिखाई दे रहै है। इसके साथ ही तापसी ने कई स्टोरी भी इंस्टाग्राम पर लगाई हैं। एक में वह ब्रेकफास्ट करते दिख रही हैं, तो एक में वह अपनी बहन की फोटोज खींच रही हैं। इसके साथ तापसी ने लिखा की इंस्टाग्राम की एक फोटो के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है।

विज्ञापन

बीकानेर के आखिरी शासक के जिस होटल में तापसी रुकी हुई हैं, उसके एक दिन की कीमत आपको हैरान कर देगी। नरेंद्र भवन में एक रात रुकने की शुरुआती कीमत 6,299 रुपये है। अगर आपको प्रिंस रूम में ठहरने है, तो उसके लिए एक रात का 11,600 रुपये चार्ज है। एख रात रेजिमेंटल रूम के लिए 17,299 रुपये, द इंडियन रूम के लिए 25,299 रुपये और रिपब्लिक सुइट के लिए आपको 48 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे आपको बता दें कि इस होटल में स्पा, व्यायामशाला और रेस्तरां भी है। इसके साथ ही होटल में एक इन्फिनिटी पूल है, जिससे शहर का नजारा दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed