फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taapsee Pannu get South Indian Cinema Ananda Vikatan Awards

तापसी पन्नू को मिली दोहरी खुशी, हिंदी के बाद मिला तमिल सिनेमा का सम्मान

Sun, 12 Jan 2020 09:15 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jan 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu get South Indian Cinema Ananda Vikatan Awards
Taapsee Pannu - फोटो : amar ujala mumbai

भारतीय सिनेमा में बन रहीं महिला केंद्रित फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। सिनेमा के इस बदलाव में अब महिलाएं भी मर्दों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। पिछले साल रिलीज हुईं मर्दानी 2, सांड की आंख जैसी कई महिला प्रधान फिल्मों को हाथों हाथ लिया गया। और इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिकिया मिल रही है।

विज्ञापन


ऐसे में भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तापसी पन्नू को तमिल सिनेमा के आनंदा विकटन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए यह अवार्ड उनके खाते में उनकी पिछली साल की रिलीज फिल्म गेम ओवर के लिए आया है। इसके साथ ही उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी यह खुशी व्यक्त की। 

विज्ञापन

Taapsee Pannu get South Indian Cinema Ananda Vikatan Awards
Taapsee Pannu - फोटो : amar ujala mumbai

ज्ञात हो कि हाल ही में पिछली साल आई तापसी और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख के लिए तापसी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का स्क्रीन अवार्ड दिया गया है। दो भाषाओं की एक ही श्रेणी के पुरस्कार जीतने बाद तापसी कहती हैं, 'यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है कि सभी भाषाओं के दर्शकों और जूरी ने मुझे इस सम्मान के लायक समझा। यह मेरे लिए अंतिम पड़ाव नहीं है। मुझे तो बस इस बात की खुशी है कि मैंने एक ही श्रेणी में दो भाषाओं की फिल्मों के लिए अवार्ड जीते। मुझे अच्छा लगा कि मैं हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में बराबर प्रभाव बनाने में सफल रही। साल 2019 मेरे करियर के लिए सबसे अच्छा साल साबित हुआ है।'

Taapsee Pannu get South Indian Cinema Ananda Vikatan Awards
Taapsee Pannu - फोटो : amar ujala mumbai

बता दें कि साल 2019 में तापसी की तीन भाषाओं में चार फिल्में रिलीज हुई हैं। इस साल की कामयाबी के बाद साल 2020 भी उनके लिए पूरी तरह से बुक है। इस साल की शुरुआत वह अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ से करेंगी। लैंगिक समानता पर आधारित इस फिल्म को तापसी ने अपनी फिल्म मुल्क के बाद ही साइन कर लिया था। इसके बाद वह 'रश्मि रॉकेट' में एक एथलीट के रूप में नजर आएंगी। उन्होंने एक मर्डर मिस्ट्री हसीन दिलरुबा और जयम रवि के साथ एक तमिल जासूसी थ्रिलर फिल्म भी साइन कर रखी है।

पढ़ें: दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए वरुण धवन, 'छपाक' के विरोधियों को कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed