Swara Bhasker: पब्लिसिटी के लिए स्वरा को पसंद है कॉन्ट्रोवर्सी? हालिया पोस्ट में एक्ट्रेस ने किया खुलासा!
हालिया पोस्ट के जरिए स्वरा भास्कर ने उन प्रोड्यूसर्स पर तंज कसा है, जो उन्हें 'विवादास्पद' कहते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह फिल्मों और अभिनय से ज्यादा अपनी टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहती हैं। स्वरा अक्सर तमाम मुद्दों पर मुखरता के साथ अपनी राय देती नजर आती हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी सुर्खियों में आती हैं। एक बार फिर स्वरा अपनी एक पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। इस पोस्ट में स्वरा भास्कर फिल्म प्रोड्यूसर्स पर तंज कसती नजर आ रही हैं।
चुटकी बजाती आईं नजर
बता दें कि स्वरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह चुटकियां बजाकर डांस करती नजर आ रही हैं। यलो और पिंक कलर की साड़ी में स्वरा का लुक काफी शानदार लग रहा है। वह बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने झुमके पहने हुए हैं। कुल मिलाकर वीडियो काफी शानदार है। मगर, वीडियो के साथ लिखा मैसेज, सभी का ध्यान खींच रहा है।
Diwali 2022: करिश्मा तन्ना की दिवाली पार्टी में सितारों ने की रौनक, रेड आउटफिट में सुजैन खान ने लूटी महफिल
प्रोड्यूसर्स पर कसा तंज
दरअसल, वीडियो के जरिए स्वरा भास्कर ने उन प्रोड्यूसर्स पर तंज कसा है, जो उन्हें 'विवादास्पद' कहते हैं। साझा किए गए पोस्ट में स्वरा भास्कर ने लिखा है, प्रोड्सूर्स कहते हैं, 'वह बहुत कॉन्ट्रोवर्सियल है।' इसके बाद वीडियो में म्यूजिक की बीट थोड़ी बदलती है और फिर नीचे लिखा आता है, मैं कहती हैं, 'मेरी फिल्म के लिए और ज्यादा पब्लिसिटी।' वीडियो में स्वरा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ स्वरा ने मजेदार कैप्शन लिखा है। स्वरा ने लिखा है, 'विश्व के ढीट एक हों।' उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, 'ढीट', 'थेथर।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
स्वरा के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं। कुछ यूजर्स एक्ट्रेस के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को उनका यह वीडियो पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा दिल जीत लेती हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप कमाल हो।' एक यूजर ने लिखा, 'कुछ भी! कौन सी हिट मूवी की?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अच्छा नाटक है, कुछ नहीं होगा इससे।' एक यूजर ने लिखा, 'चलो आपने मान लिया आप यह पब्लिसिटी के लिए करते हो।'
Katrina Kaif: कटरीना कैफ ने खोले अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ के राज, बताई विक्की कौशल की सबसे अच्छी खूबी