फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhaskar Lashes Out after Brij Bhushan singh gets bail in wrestlers sexual harassment

Swara Bhaskar: बृजभूषण सिंह को मिली बेल पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- नए इंडिया में शोषण करने वाले हैं आजाद

Tue, 18 Jul 2023 07:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 18 Jul 2023 07:12 PM IST
सार

बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की कोर्ट से राहत मिलने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भड़क गई हैं।

विज्ञापन
Swara Bhaskar Lashes Out after Brij Bhushan singh gets bail in wrestlers sexual harassment
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।तो वहीं दूसरी तरफ बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में दिल्ली की कोर्ट से राहत मिलने पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भड़क गई हैं। मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह और एक अन्य आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी। समन के बाद बृजभूषण सिंह की आज कोर्ट में पेशी हुई थी।

विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने बृजभूषण सिंह को राहत मिलने पर इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खबर शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “एक्टिविस्ट, टीचर्स, स्टूडेंट और राजनैतिक मतभेद रखने वालों को जमानत नहीं मिलती, लेकिन यौन शोषण करने वाले और दरिंदों को नए इंडिया में खुली छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Swara Bhaskar Lashes Out after Brij Bhushan singh gets bail in wrestlers sexual harassment
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं मंगलवार को बृजभूषण शरण सिंह की कोर्ट में पेशी हुई। मगर कुछ देर की सुनवाई के बाद ही अदालत ने मामले को 20 जुलाई तक के लिए टाल दिया और तब तक के लिए बृजभूषण सिंह और सह आरोपी विनोद तोमर को अंतरिम जमानत दे दी। कोर्ट दोनों आरोपियों को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी। गुरुवार को मामले पर रेगुलर बेल पर सुनवाई होगी।

विज्ञापन

बता दें कि अभिनेत्री  स्वरा भास्कर अलग अलग मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। पहलवानों से जुड़ा यौन शोषण का मामला हो, किसान आंदोलन हो या फिर सीएए-एनआरसी का मुद्दा, स्वरा भास्कर हमेशा मुखर होकर अपनी बात रखती रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करे तो आखिरा बार स्वरा भास्कर फिल्म ‘जहां चार यार’ में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: हॉन्टेड मैनशन का नया ट्रेलर रिलीज, कई सीन देखकर रह जाएंगे हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed