फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Swara Bhaskar approached Anand L. Rai for a role with Shah Rukh Khan, asked to play his mother

हीरोइन ने मांगा रोमांटिक रोल, निर्देशक बोला,' मां बन जाओ'

Sat, 04 Mar 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Sat, 04 Mar 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar approached Anand L. Rai for a role with Shah Rukh Khan, asked to play his mother
सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ भला कौन-सी हीरोइन रोमांस नहीं करना चाहेगी ? फर्क बस इतना है कि उसे मौका तो मिले। कुछ ऐसा ही सपना एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी पाला हुआ था। वो चाहती थीं कि एक दिन उन्हें किसी फिल्म में शाहरुख के साथ रोमांस करने का मौका मिले। यही सोचकर वो निर्देशक आनंद एल राय के पास पहुंच गईं जो शाहरुख को लेकर एक फिल्म बना रहे हैं।
विज्ञापन


चूंकि स्वरा आनंद एल राय के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं इसलिए उन्होंने बेबाक तरीके से कह दिया कि वो मां या बहन का रोल नहीं करेंगी बस उन्हें शाहरुख के साथ हीरोइन का रोल दे दिया जाए। लेकिन आनंद एल राय ने मना कर दिया और कहा कि अब बस मां का रोल बचा है, करना है तो करो। इतना सुनते ही स्वरा भास्कर का चेहरा उतर गया और वो चुप हो गईं।
विज्ञापन

Swara Bhaskar approached Anand L. Rai for a role with Shah Rukh Khan, asked to play his mother
स्वरा ने सोचा कि मां का रोल करने से बेहतर है कि थोड़ा सा इंतजार ही कर लिया जाए। बता दें कि इससे पहले फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में स्वरा भास्कर ने सलमान खान की बहन का रोल निभाया था। जब सलमान की बहन बनने से बाकी हीरोइनों ने मना कर दिया तो सलमान के साथ काम करने के चक्कर में स्वरा ने सलमान की बहन के रोल के लिए हां कह दी। तब शायद उन्हें लगा कि ऐसा करके उन्होंने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली क्योंकि इसके बाद लीड हीरोइन वाले किरदार मिलने ही कम हो गए। 

और अब जब शाहरुख की मां का रोल स्वरा के सामने रखा गया तो स्वरा के तो होश ही उड़ गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या सोचकर निर्देशक ने उनके सामने ऐसा रोल रखा ?

वैसे फिलहाल स्वरा भास्कर अपनी फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed