फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SVC 54 kushi actor Vijay Deverakonda and Sita Ramam actress Mrunal Thakur join hands for VD13 photos viral

Vijay-Mrunal: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर ने मिलाया हाथ, SVC 54 में पहली बार साथ काम करते आएंगे नजर

Wed, 14 Jun 2023 06:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Jun 2023 06:18 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर ने 'एसवीसी 54' नामक एक फिल्म साइन की है, जिसका निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
SVC 54 kushi actor Vijay Deverakonda and Sita Ramam actress Mrunal Thakur join hands for  VD13 photos viral
विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी फिल्म 'कुशी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां विजय की इस फिल्म की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब खबर आ रही है कि अभिनेता ने एक और फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन परशुराम करते नजर आएंगे और विजय के साथ इसमें मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। विजय देवरकोंडा और निर्देशक परशुराम इससे पहले फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म को फिलहाल 'एसवीसी54' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन

SVC 54 kushi actor Vijay Deverakonda and Sita Ramam actress Mrunal Thakur join hands for  VD13 photos viral
विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की इस फिल्म को अस्थायी रूप से 'एसवीसी 54' कहा जा रहा है क्योंकि यह श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स की 54 वीं फिल्म है। इसे वीडी 13 भी कहा जा रहा है क्योंकि यह विजय देवरकोंडा की 13वीं फिल्म होने वाली है। निर्माता दिल राजू और सिरीश इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग आज हैदराबाद में शुरू हुई। दिग्गज निर्माता श्याम प्रसाद रेड्डी ने फिल्म के लिए पहला क्लैप दिया। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है। फिल्म की शूटिंग कुछ ही हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
Tiku Weds Sheru Trailer: 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज, 21 साल की अवनीत के इश्क में डूबे दिखे नवाजुद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन

SVC 54 kushi actor Vijay Deverakonda and Sita Ramam actress Mrunal Thakur join hands for  VD13 photos viral
विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

साउथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' के बाद मृणाल ठाकुर की यह पहली तेलुगू फिल्म है। इस फिल्म से दिल राजू और शिरीष भी पहली बार साथ आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों इस एक बड़े बजट की फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। आज फिल्म के आधिकारिक एलान के लिए रखी गई पूजा की कुछ तस्वीरें मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी साझा की हैं। फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'बहुत ही शानदार जर्नी के लिए यह पहला कदम है।'

विज्ञापन

SVC 54 kushi actor Vijay Deverakonda and Sita Ramam actress Mrunal Thakur join hands for  VD13 photos viral
विजय देवरकोंडा, मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म की टीम - फोटो : social media

इस बीच, विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता सामंथा के साथ अपनी फिल्म 'कुशी' में व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। इस फिल्म का एक शूटिंग शेड्यूल हाल ही में तुर्किये में पूरा किया गया था। वहीं मृणाल ठाकुर की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'सीता रामम' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ  दुलकर सलमान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
KP Chowdhary: ड्रग्स मामले में कबाली प्रोड्यूसर केपी चौधरी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में एसआईटी ने बरामद की कोकीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed