फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   KP Chowdhary Rajinikanth Kabali movie producer arrested by Cyberabad Police in drugs case from Hyderabad

KP Chowdhary: ड्रग्स मामले में कबाली प्रोड्यूसर केपी चौधरी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में एसआईटी ने बरामद की कोकीन

Wed, 14 Jun 2023 05:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 14 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

13 जून को टॉलीवुड निर्माता केपी चौधरी को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था और कथित तौर पर उनके पास से बड़ी मात्रा में कोकीन भी जब्त की गई है।

विज्ञापन
KP Chowdhary Rajinikanth Kabali movie producer arrested by Cyberabad Police in drugs case from Hyderabad
केपी चौधरी - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन पैक्ड फिल्म 'कबाली' का तेलुगु वर्जन रिलीज करने वाले प्रोड्यूसर केपी चौधरी इस समय सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, केपी चौधरी को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। केपी चौधरी को कथित तौर पर ड्रग्स रखने के आरोप में साइबराबाद पुलिस ने 13 जून को हिरासत में लिया था। एसआईटी ने उन्हें तब पकड़ा जब वह हैदराबाद के राजेंद्रनगर में अपने किस्मतपुर स्थित आवास से निकल रहे थे। खबरों के मुताबिक, पुलिस को उनके पास से 82.75 ग्राम कोकीन के 90 पाउच मिले हैं।

विज्ञापन

गोवा से लाए थे ड्रग्स
रिपोर्ट्स की मानें तो केपी चौधरी को हैदराबाद के राजेंद्र नगर में अपने आवास के पास अपने ग्राहकों को ड्रग्स देने के लिए जा रहे थे। उस समय पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। केपी चौधरी के पास से 82.75 ग्राम कोकीन के 90 पाउच बरामद किए गए। जांच के दौरान पता चला कि उन्होंने हाल ही में गोवा से कोकीन के 100 पाउच मंगवाए थे। 
Tiku Weds Sheru Trailer: 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर रिलीज, 21 साल की अवनीत के इश्क में डूबे दिखे नवाजुद्दीन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय घाटे की वजह से बेच रहे थे ड्रग्स
खम्मम जिले के रहने वाले केपी चौधरी ने 'कबाली' के अलावा 'सरदार गब्बर सिंह', 'सीतम्मा वक्तिलो सिरिमल चेट्टू' और 'अर्जुन सुरवरम' जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। कथित तौर केपी चौधरी के पूछताछ में पुलिस को बताया कि वित्तीय घाटे के कारण वह नशीली दवाओं/ ड्रग्स बेचने लगे। यह पहली बार नहीं है जब टॉलीवुड का नाम ड्रग्स से जुड़ा है। साल 2021 में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स से जुड़े केस में कई टॉलीवुड सेलेब्स को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 2017 के ड्रग्स स्कैंडल ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था।

विज्ञापन

ईडी करेगी जांच
बता दें, कहा जा रहा है कि केपी चौधरी को अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा आगे की पूछताछ करने के लिए बुलाया जाएगा। गौरतल है, 2021 में ईडी 2017 में हुए ड्रग्स स्कैंडल में रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा, पुरी जगन्नाध, चार्ममे कौर, मुमैथ खान सहित 12 टॉलीवुड अभिनेताओं और निर्देशकों को तलब किया था।
Bollywood: यह बॉलीवुड सितारे शोहरत के थे मोहताज, फिर छोटे पर्दे ने रातोंरात पहना दिया सफलता का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed