फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sussanne Khan praises Infosys founder Narayan Murthy for criticising Kareena Kapoor behaviour with fans

Sussanne Khan: करीना कपूर की आलोचना पर नारायण मूर्ति के समर्थन में आईं सुजैन खान, बयान पर दी यह प्रतिक्रिया

Sun, 30 Jul 2023 10:55 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 30 Jul 2023 10:55 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बीते दिन से छाया हुआ है। इसमें नारायण मूर्ति, करीना कपूर पर तंज कसते नजर आ रहे हैं। वहीं, अब नारायण को ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का भी समर्थन मिल गया है। 

विज्ञापन
Sussanne Khan praises Infosys founder Narayan Murthy for criticising Kareena Kapoor behaviour with fans
सुजैन खान-नारायण मूर्ति-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की 'बेबो' यानी करीना कपूर पर बीते दिन इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने तंज कसा। भारत के जाने माने बिजनेसमैन ने फ्लाइट के अंदर की एक घटना को याद किया, और बताया कि कैसे करीना कपूर ने उड़ान के दौरान अपने फैंस को नजरअंदाज किया। यूं तो यह वीडियो पुराना है, लेकिन बीते दिनों से सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। वहीं, अब नारायण मूर्ति को ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का समर्थन मिल गया है। सुजैन ने नारायण की सराहना करते हुए बड़ी बात कह दी है। 

विज्ञापन

नारायण मूर्ति का करीना पर तंज

आईआईटी-कानपुर में एक बातचीत के दौरान, नारायण मूर्ति ने एक घटना साझा की, और अभिनेत्री के जरिए उड़ान में अपने फैंस को नजरअंदाज करने पर आश्चर्य व्यक्त किया। वायरल वीडियो में नारायण कहते नजर आए, 'उस दिन मैं लंदन से आ रहा था और मेरे बगल वाली सीट पर करीना कपूर बैठी थीं। इतने सारे लोग उनके पास आए और उन्होंने नमस्ते कहा। हालांकि, अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया देने की जहमत भी नहीं उठाई। मुझे थोड़ा आश्चर्य हुआ। जो कोई भी मेरे पास आया, मैं खड़ा हो गया, और हमने एक मिनट या आधे मिनट तक चर्चा की। वे बस यही उम्मीद कर रहे थे।'

विज्ञापन


RARKPK: भारती सिंह से लेकर अर्जुन बिजलानी तक, करण जौहर की RARKPK में मिठाई बेच रहे हैं टीवी के चर्चित सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति की पत्नी ने किया बचाव

नारायण मूर्ति के बगल में बैठीं उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने अभिनेत्री का बचाव करने की कोशिश की। सुधा ने कहा, 'उनके लाखों फैंस हैं। वह थक गई होंगी। मूर्ति, एक संस्थापक, एक सॉफ्टवेयर व्यक्ति, के शायद 10,000 फैंस होंगे, लेकिन एक फिल्म स्टार को दस लाख मिलेंगे।' नारायण मूर्ति ने आगे कहा, 'यह मुद्दा नहीं है। मुद्दा यह है कि जब कोई स्नेह दिखाता है, तो आप भी उसे वापस दिखा सकते हैं, चाहे जितना भी गुप्त तरीके से कर सके। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है। ये सब आपके अहंकार को कम करने के तरीके हैं, बस इतना ही।'


Parth Samthaan: पार्थ समथान ने पूरी की डेब्यू फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग, पोस्ट साझा कर लिखा इमोशनल नोट

मूर्ति को मिला सुजैन खान का समर्थन

नारायण मूर्ति का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही सुर्खियों में छाया हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब इस क्लिप पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान का कमेंट जबर्दस्त लाइमलाइट बटोर रहा है। सुजैन खान ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'खूब कहा है मिस्टर मूर्ति।' इसके साथ ही उन्होंने ताली बजाने वाला इमोजी भी जोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed