{"_id":"984539c2-2fd6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sushmita-still-arrogant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता के कम नहीं हुए हैं नखरे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता के कम नहीं हुए हैं नखरे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Nov 2012 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लंबे अरसे से फिल्मों और खबरों दोनों से पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन दूर हैं लेकिन उनके नखरों में कोई कमी नहीं आयी है यह बात हाल ही में हुए एक फैशन शो के दौरान सामने आयी।
विज्ञापन
सुष्मिता को रोहित बल ने अपनी डिजाइनर लेबल की लांचिंग के लिए शो स्टोपर चुना था। इस दौरान सुष्मिता को शिल्पा मैरीगोल्ड ने अपनी डिजाइन की हुई करोड़ो की एक घड़ी पहनने को कहा लेकिन सुष्मिता सेन ने यह कहते हुए घड़ी को पहनने से इंकार कर दिया है कि उन्हें सिर्फ शो में डिजाइनर कपड़े को लांच करने के लिए अनुबंधित किया गया है। वे कपड़ों के अलावा अन्य किसी भी चीज का प्रमोशन नहीं करेंगी।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों की मानें तो रोहित ने भी सुष्मिता को समझाया कि घड़ी उनके लुक को और ज्यादा आकर्षक बना देगी क्योंकि यह एक ऑरनामेंट की तरह काम करेगी लेकिन सुष्मिता रोहित बल के बहुत समझाने पर भी नहीं मानी। उन्होंने साफ कह दिया कि वे सिर्फ और सिर्फ उनके डिजाइनर कपड़ों को ही प्रमोट करेंगी क्योंकि उन दोनों के बीच हुए करार में यह बात लिखी हुई है और सुष्मिता ने आखिरकार वही किया।
विज्ञापन
वैसे इस शो में सुष्मिता के अलावा सनी लियोन और सोनू सूद ने भी रैंप पर चहलकदमी की। खास बात यह है कि इन दोनों ने डिजाइनर घड़ी को भी इस रैंप वॉक पर पहना था।