फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen says her father was not happy with decision to participate in Miss India wanted her ias officer

Sushmita Sen: बेटी को मिस इंडिया नहीं बल्कि IAS बनाना चाहते थे सुष्मिता सेन के पिता, बोलीं- बेहद नाराज हुए थे

Sat, 18 Nov 2023 06:50 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 18 Nov 2023 06:50 PM IST
सार

सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह शोबिज में आए। वे चाहते थे कि सुष्मिता आईएएस अधिकारी बनें।

विज्ञापन
Sushmita Sen says her father was not happy with decision to participate in Miss India wanted her ias officer
सुष्मिता सेन और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुष्मिता सेन अपनी क्राइम ड्रामा सीरीज 'आर्या 3' को लेकर चर्चा में हैं। आज अभिनेत्री की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है। वहीं, अब सीरीज के अलावा निजी जिंदगी को लेकर सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह शोबिज में आए। वे चाहते थे कि सुष्मिता आईएएस अधिकारी बनें।
विज्ञापन


पिता के साथ गुजारे पलों को किया याद
सुष्मिता सेन ने इतिहास रचा, जब वे साल 1994 में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। सुष्मिता ने हमेशा इस बारे में बात की है कि उनके परिवार ने इस सफर में अभिनेत्री को कितना सपोर्ट किया था। अब हाल ही में एक साक्षात्कार में सुष्मिता ने बताया कि उनके पिता ने उनसे बात नहीं की थी, जब उन्हें पता चला कि सुष्मिता मिस इंडिया में भाग लेंगी।
विज्ञापन


Sushmita Sen: 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर ऐसी थी सुष्मिता की प्रतिक्रिया, ललित मोदी संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन



सुष्मिता को आईएएस अधिकारी बनाना चाहते थे उनके पिता
सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में कहा,“मेरे पिता चाहते थे कि मैं एक आईएएस अधिकारी बनूं। इसलिए मैं भी यही सोचकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन जब मेरे पिता पर यह बम गिराया गया कि मैं मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हूं, तो मेरे पिता ने मुझसे कई दिनों तक बात नहीं की थी और उस वक्त वे बहुत नाराज भी हुए थे।"

Kapil sharma: पत्नी गिन्नी के जन्मदिन पर कपिल शर्मा ने जमकर लुटाया प्यार,सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें


ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी न करने पर भी थे खफा
सुष्मिता ने कहा कि जब उन्होंने प्रतियोगिता की दुनिया में कदम रखा तो उनके पिता काफी चिंतित थे क्योंकि उन्होंने उस समय अपनी स्नातक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। उन्होंने याद करते हुए कहा,"मैं कभी कॉलेज नहीं गई और मेरी ग्रेजुएशन भी नहीं हुई थी। यह मेरे पिता के लिए एक बड़ी समस्या थी क्योंकि वे हमेशा कहते थे, 'बेटा, कुछ भी करो, बस एक डिग्री ले लो'।" अपने पिता के साथ बिताए गए भावनात्मक पल को याद करते हुए सुष्मिता ने बताया कि वह इस बात से बहुत खुश नहीं थे कि वह मंच पर स्विमसूट पहनेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed