फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita sen and mukul dev debut film dastak directed by mahesh bhatt completed 25 years

25 years of Dastak: महेश भट्ट की फिल्म के 25 साल पूरे, सुष्मिता सेन और मुकुल देव ने इंडस्ट्री में दी थी पहली बार 'दस्तक'

Mon, 29 Nov 2021 01:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 29 Nov 2021 01:39 PM IST
सार

इस फिल्म के 25 साल पूरे होने के साथ साथ सुष्मिता  और मुकुल को भी बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए। इस फिल्म में सुष्मिता ने एक पीड़िता का किरदार निभाया था जो अपने स्टॉकर से परेशान रहती है।

विज्ञापन
Sushmita sen and mukul dev debut film dastak directed by mahesh bhatt completed 25 years
दस्तक फिल्म के 25 साल पूरे - फोटो : Twitter

विस्तार

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म दस्तक को आज 25 साल पूरे हो गए। यह फिल्म इस लिहाज से भी खास है कि इस फिल्म से ही पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के 25 साल पूरे होने के साथ साथ सुष्मिता और मुकुल देव को भी बॉलीवुड में 25 साल पूरे हो गए।

विज्ञापन


फिल्म को 25 साल हुए पूरे

इस फिल्म में सुष्मिता ने एक पीड़िता का किरदार निभाया था जो अपने स्टॉकर से परेशान रहती है। पीछा करने वाले शख्स का किरदार शरद कपूर ने निभाया था। वहीं मुकुल देव भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Sushmita sen and mukul dev debut film dastak directed by mahesh bhatt completed 25 years
फिल्म दस्तक के 25 साल पूरे - फोटो : Instagram

इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर फिल्म के अभिनेता मुकुल देव ने कई खास बातें भी बताईं। उन्होंने कहा कि , 'मुझे अमिताभ बच्चन की कंपनी ने साइन किया था और मेरा डेब्यू नाम क्या है से होने वाला था। हालांकि यह फिल्म नहीं बन पाई लेकिन इसके प्रोमो टीवी पर आ चुके थे और इसके चलते महेश भट्ट की नजर मुझ पर पड़ गई थी। उन्होंने मुझे टीवी पर भी देखा था और इसकी वजह से मुझे फिल्म दस्तक में काम करने का मौका मिल गया'।

Sushmita sen and mukul dev debut film dastak directed by mahesh bhatt completed 25 years
मुकुल देव, सुष्मिता सेन - फोटो : Twitter

इस फिल्म से मुकुल का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था जिसमें उन्होंने एसीपी मल्होत्रा का किरदार निभाया था। मुकुल ने कहा कि, 'मैं सुष्मिता को दिल्ली के दिनों से जानता था जब हम मॉडलिंग कर रहे थे। यह बिल्कुल रेड कॉर्पेट की लॉन्च की तरह था जो हमें मिला था। शरद कपूर, भट्ट साहब और सुष्मिता सेन के साथ काम करना बेहद शानदार था। उन्होंने कहा कि अगर वह अपने करियर को लेकर शिकायत भी करना चाहें तो नहीं कर सकते। इस फिल्म के बाद मैंने और भी फिल्में कीं, टीवी पर काम किया, क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में काम किया और आज की प्रतियोगिता को देखते हुए लगता है कि मैंने ठीक ही काम किया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed