{"_id":"0acb31f253d07226a344c6d6dd8ad104","slug":"sushil-kumar-shinde-to-attend-rajjo-s-music-launch","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री करेंगे एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गृहमंत्री करेंगे एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज
अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 26 Oct 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एक नई बात होने वाली है। देश के गृहमंत्री एक फिल्म का म्यूजिक रिलीज करने जा रहे हैं। फिल्म नवंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
जाने माने साहित्यकार विश्वास पाटिल की फिल्म ‘रज्जो’ का संगीत देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे रिलीज करेंगे। फिल्म के म्यूजिक रिलीज का यह कार्यक्रम रविवार को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होगा।
म्यूजिक रिलीज के इस मौके पर निर्माता-निर्देशक समेत फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रहेगी। फिल्म में कंगना रनौत रज्जो नाम की सेक्स वर्कर की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। जबकि पारस अरोड़ा उनके कमसिन प्रेमी बने हैं।
विज्ञापन
मुंबई के कोठों की इस कहानी में महेश मांजरेकर और प्रकाश राज खलनायकों की भूमिका में हैं। उत्तम सिंह ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
‘दिल तो पागल है’ और ‘गदरः एक प्रेमकथा’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन संगीत देने वाले उत्तम सिंह सात साल बाद किसी फिल्म में संगीत दे रहे हैं। उन्होंने ‘रज्जो’ के संगीत के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के बजाय सीधे वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर इसका एक गीत जारी हो चुका है। ‘रज्जो’ के म्यूजिक का इंतजार किया जा रहा है।