{"_id":"605d83088ebc3ed8321ac654","slug":"sushant-singh-rajput-sister-priyanka-singh-no-relief-from-supreme-court-against-rhea-chakraborty-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गंभीर आरोप
Fri, 26 Mar 2021 12:28 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:28 PM IST
सार
- सुशांत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।
- कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज मामला रद्द करने से मना कर दिया है।
- रिया की एफआईआर के खिलाफ सुशांत की बहन प्रियंका ने याचिका दायर की थी।
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रियंका स़िह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को सही माना था।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह
- फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea
विस्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर दर्ज मामला रद्द करने से मना कर दिया है। मालूम हो कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों पर डॉक्टर की सूची बदल कर सुशांत को गलत दवाई देने का आरोप लगाया था। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक बहन मीतू को राहत दी थी लेकिन प्रियंका का केस रद्द करने से मना किया था।
विज्ञापन
इसपर प्रियंका ने रिया चक्रवर्ती की एफआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। गौरतलब है कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने फैसले में मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था, जबकि प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर को सही माना था। इसके बाद प्रियंका सिंह ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन
तीन केंद्रीय एजेंसियां कर रहीं मामले की जांच
उधर, सुशांत सिंह की मौत के बाद से इस केस की जांच तीन केंद्रीय जांच एजेंसियों के हाथ में सौंपी गई थी। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस केस की तफ्तीश में लगी है। ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद एनसीबी की रडार पर कई अन्य सितारे भी आ गए थे।
विज्ञापन
एनसीबी ने दाखिल की थी चार्जशीट
बीते दिनों एनसीबी ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें रिया चक्रवर्ती सहित 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर मिला था। जिसकी जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि वो डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने आत्महत्या की है।