फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput former manager Disha Salian Father Moves Bombay HC Seeking CBI Probe into her 2020 death

Disha Salian: बॉम्बे HC पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता, CBI जांच की मांग की

Thu, 20 Mar 2025 12:05 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 20 Mar 2025 12:05 AM IST
सार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया और बेटी की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput former manager Disha Salian Father Moves Bombay HC Seeking CBI Probe into her 2020 death
दिशा सालियान - फोटो : एक्स

विस्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर उन रहस्यमय परिस्थितियों की जांच की मांग की है, जिनमें जून 2020 में दिशा मृत पाई गई थीं। सतीश सालियान ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया है और मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की है। उनके वकील नीलेश ओझा ने कहा कि याचिका गुरुवार को दायर की जाएगी।

विज्ञापन

याचिका में लगाए गए ये आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिशा सालियान के साथ क्रूरता से बलात्कार किया गया, उनकी हत्या की गई और राजनीतिक रूप से साजिश रची गई। याचिका में दावा किया गया है कि यह हत्या के पीछे के झूठ, भ्रष्टाचार और तथ्यों को दबाने के जाल को उजागर करना चाहते हैं, जिसका उद्देश्य केवल कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि शुरू में उन्हें शहर की पुलिस द्वारा की गई जांच पर भरोसा था, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि यह केवल एक कवर-अप था। याचिका में कहा गया है, 'मुंबई पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्य, सबूतों और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही को ध्यान में रखे बिना जल्दबाजी में आत्महत्या या आकस्मिक मौत का मामला मान लिया।'

विज्ञापन

आत्महत्या का मामला नहीं दिशा की मौत?
याचिका में आरोप लगाया गया है, 'याचिकाकर्ता का तर्क है कि दिशा की मौत कोई दुर्घटना या आत्महत्या का मामला नहीं थी, जैसा कि अधिकारियों ने दावा किया है, बल्कि यह हिंसा का एक पूर्व नियोजित कार्य था, जिसमें उनके साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। आरोपियों की हरकतें और जांच में तत्काल राजनीतिक हस्तक्षेप सच्चाई को दबाने के लिए एक जानबूझकर और व्यवस्थित प्रयास का संकेत देता है।'

कुछ अभिनेताओं पर भी लगे आरोप
याचिका दायर करने में देरी को उचित ठहराते हुए सतीश सालियन ने कहा कि उनकी बेटी की मौत के बाद वह दुखी थे, उन्हें प्रमुख व्यक्तियों द्वारा व्यवस्थित रूप से गुमराह किया गया और उनके साथ छेड़छाड़ की गई, जिन्होंने आरोपियों को बचाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। आदित्य ठाकरे के नाम के अलावा याचिका में कुछ अभिनेताओं के नाम भी हैं, जो उस पार्टी में मौजूद थे, जिसे शुरू में केवल निजी मामला माना गया था, जिसमें दिशा सालियान के दोस्त शामिल थे।

2020 में हुई थी दिशा की मौत
दिशा सालियान की मौत 8 जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) का मामला दर्ज किया था। वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। पुलिस ने शुरू में कहा था कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed