{"_id":"5c2b61c1bdec22718e0cf0ce","slug":"sushant-singh-rajput-film-kizie-aur-manny-returned-to-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर लौटी सुशांत की किजी और मैनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पटरी पर लौटी सुशांत की किजी और मैनी
Tue, 01 Jan 2019 06:19 PM IST
राजेश सैनी
ममोरंजन डेस्क, मुंबई
ममोरंजन डेस्क, मुंबई
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 01 Jan 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म केदारनाथ को मिली औसत कामयाबी ने फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत के लड़खड़ाते करियर को फिर से पटरी पर ला दिया है। उनकी अरसे से लटकी पड़ी फिल्म ड्राइव पर फिर से काम शुरू हो चुका है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुए अरसा बीत चुका है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी करीब करीब पूरा हो चुका है, अब करण जौहर इस फिल्म के लिए एक सही रिलीज डेट का जुगाड़ करने में लगे हैं।
विज्ञापन
आठ फरवरी की सुशांत की एक और फिल्म सोनचिड़िया रिलीज होने को तैयार है। और, अब एक और खुशखबरी उनको मिली है अपनी फिल्म किजी और मैनी को लेकर। किजी और मैनी में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नई कलाकार संजना सांघी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल अप्रैल 2018 में पूरा हो चुका था और दूसरे शेड्यूल के लिए फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सारी तैयारियां भी कर ली थीं, लेकिन तभी उनका नाम मीटू अभियान में आ गया।
विज्ञापन
लोग सोच रहे थे कि शायद मुकेश इसके बाद ये फिल्म छोड़ दें या फिल्म प्रोड्यूस कर रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज उनकी जगह कोई दूसरा डायरेक्टर रख ले। लेकिन, कानूनी सलाह के बाद प्रोडक्शन हाउस ने मुकेश के साथ ही ये फिल्म पूरी करने का फैसला लिया है। फिल्म किजी और मैनी का दूसरा शेड्यूल जनवरी में ही पेरिस में शुरू होने जा रहा है। किजी और मैनी मशहूर किताब द फाल्ट इन अवर स्टार्स और इस किताब पर इसी नाम से बनी सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म का ऑफीशियल रीमेक है।
विज्ञापन