फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Death Case News rhea chakraborty cbi will ask question actor sister and brother in law

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत के परिवार वालों से भी सीबीआई करेगी पूछताछ, बहन मीतू को भेजा समन

Sun, 30 Aug 2020 03:50 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Aug 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News rhea chakraborty cbi will ask question actor sister and brother in law
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पड़ताल जारी है। जांच एजेंसी केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। इसस पहले शुक्रवार और शनिवार को भी रिया से पूछताछ हुई थी। अभिनेत्री के अलावा सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और स्टाफ मेंबर्स के भी बयान लिए गए। बताया जा रहा है कि अब तक पूछे गए सवालों में सीबीआई ने पिछले सवालों को ही दोहराया है, इससे अगर किसी के जवाब में फर्क हुआ तो आसानी से पकड़ में आ सकेगा।

विज्ञापन


मामले में ताजा जानकारी है कि सीबीआई अब सुशांत की बहन मीतू सिंह से पूछताछ करेगी। फिलहाल सिर्फ मीतू को बुलाया गया है। बाकी किसी को समन नहीं भेजा गया है। इसके बाद सुशांत की दूसरी बहन प्रियंका सिंह और उनके पति सिद्धार्थ से भी पूछताछ होगी। जांच टीम अगर इनके बयानों से संतुष्ट नहीं होती है तब सुशांत की बहनों और रिया, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, दीपेश को आमने सामने बैठाकर सवाल पूछा जाएगा। 

विज्ञापन

दरअसल रिया चक्रवर्ती ने आठ जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था। रिया के जाने के बाद सुशांत की बहन मीतू उनके घर रहने आईं और आठ जून से लेकर 12 जून तक सुशांत के साथ ही रहीं। ऐसे में सीबीआई मीतू से पूछेगी कि इन पांच दिनों में क्या क्या हुआ था।

रिया चक्रवर्ती ने मीतू सिंह पर उठाए थे सवाल
हाल में रिया चक्रवर्ती ने मीतू सिंह पर सवाल उठाए थे। रिया ने कहा था कि 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि उस हफ्ते ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। मैंने तो सुशांत के कहने पर उसका घर आठ जून को ही छोड़ दिया था। उसके बाद उनकी बहन मीतू वहां आईं, उनके साथ रह कर गईं। लोग मीतू से सवाल क्यों नहीं पूछ रहे कि सुशांत ने ऐसा क्यों किया या सुशांत को क्या हुआ? अगर सुशांत की तबीयत इतनी खराब थी तो वो उसे अकेला छोड़कर क्यों चली गईं?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed