Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया के भाई को मिली विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट ने दी मंजूरी
रिया चक्रवर्ती अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस तीन साल पहले सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई थीं, जिस दौरान उनका नाम सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या में आया था। फिलहाल, शौविक को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से विदेश जाने की परमिशन दे दी गई है।
विस्तार
दरअसल, शौविक का नाम सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग मामले में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट द्वारा इन्हें भी रिया की तरह आरोपी ठहराया गया था। जिसके बाद शोविक को विदेश जाने और पासपोर्ट इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी। हालांकि शोविक को हाल ही में 17 सितंबर से 25 सितंबर 2023 यानी 7 दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है, जिसको लेकर हाल ही में कोर्ट उन्हें विदेश जाने की इजाजत दी गई है।
आपको बता दें कि साल 2020 की जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। वहीं, उस दौरान जिया और सुशांत रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करवाया था। वहीं, इस बीच रिया और उनके भाई शोविक सितंबर 2020 के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, रिया इन दिनों टीवी के पॉपुलर शो रोडिज में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: रिद्धि डोगरा के लिए आसान नहीं था जवान में 'आजाद' की मां का किरदार, बोलीं- शाहरुख ने मुझे बार-बार...