{"_id":"5f6301785c9cb93f8461cd77","slug":"sushant-singh-rajput-case-rakul-preet-singh-approaches-delhi-high-court-against-media-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह पहुंचीं हाईकोर्ट, दायर की याचिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत केस में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह पहुंचीं हाईकोर्ट, दायर की याचिका
Thu, 17 Sep 2020 01:14 PM IST
shrilata biswas
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : instagram/rakulpreet
सुशांत सिंह राजपूत केस में रकुल प्रीत सिंह ने मीडिया ट्रायल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट की ओर रुख किया है। उनके वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है सूचना प्रसारण मंत्रालय को एक निर्देश जारी किया जाए, जिसमें उनका नाम लेने से मीडिया को रोका जाए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले से उन्हें जोड़ने वाले कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोर्ट ने केंद्र, प्रसार भारती और प्रेस परिषद से अभिनेत्री रकुल की याचिका को अभिवेदन मानते हुए जल्द फैसला लेने को कहा। कोर्ट ने कहा कि उसे उम्मीद है कि रिया चक्रवर्ती से जुड़े मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में मीडिया संयम बरतेगा।
विज्ञापन
Delhi High Court directs Centre, Prasar Bharati and News Broadcasters Association to consider Rakul Preet Singh's plea as a representation and expeditiously decide it including any interim directions that ought to be issued https://t.co/8T3nb3cT8X
— ANI (@ANI) September 17, 2020
रकुल प्रीत ने याचिका में क्या कहा
रकुल ने याचिका में कहा कि उन्हें शूटिंग के दौरान पता चला कि रिया चक्रवर्ती ने उनका और सारा अली खान का नाम लिया था जिसके बाद मीडिया में खबरें दिखाई जा रही हैं। रकुल के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि मीडिया रकुल प्रीत को प्रताड़ित कर रहा है। कोर्ट ने अभिनेत्री से पूछा कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को आधिकारिक शिकायत क्यों नहीं की?
ड्रग्स एंगल में आया था रकुल का नाम
नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के 25 नामों का खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह सहित अन्य का नाम लिया है। एनसीबी ने सुशांत के फार्महाउस पर भी छापेमारी की थी जिसमें कई नशीली चीजें बरामद हुई हैं।