फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi starrer film Kizie Aur Manny first look released

सुशांत सिंह ने शुरू की ‘किज्जी और मनय’ की शूटिंग, फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने

Mon, 09 Jul 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput and Sanjana Sanghi starrer film Kizie Aur Manny first look released
'काई पो चे' और 'एमएस धोनी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की नई फिल्म ‘किज्जी और मनय’का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म में संजना सांघी नजर आएंगी। ‘किज्जी और मनय’ का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘फॉल्ट इन अवर स्टार्स’का रीमेक है। बात करें ‘किज्जी और मनय’ के फर्स्ट लुक की तो फिल्म का पहला पोस्टर काफी दिलचस्प है। पोस्टर में सुशांत सिंह और संजना सांघी एक बस की छत पर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में संजना ने सुशांत सिंह के कंधे पर सिर रखा हुआ है। वहीं सुशांत सिंह अपने सिर के पीछे साउथ सुपरस्टार रंजनीकांत का मास्क लगाए हुआ नजर आ रहे है। 
विज्ञापन


फिल्म के फर्स्ट लुक को सुशांत सिंह राजपूत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के बतौर डायरेक्टर ‘किज्जी और मनय’ उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर में शुरू कर दी गई है। बात करें सुशांत सिंह राजपूत की अन्य फिल्मों की तो उन्होंने हाल ही में अभिषेक कपूर की फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग को खत्म किया है। वहीं बीते दिनों चंबल के डाकुओं पर बन रही फिल्म 'सोनचिरिया' का भी फर्स्ट लुक जारी हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed