सुरवीन चावला को 'कामुकता' से परहेज नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री सुरवीन चावला फिल्म 'हेट स्टोरी 2 ' में अपने सह-अभिनेता जय भानुशाली के साथ कई बोल्ड दृश्यों में नजर आ रहीं हैं। वह इन्हें अंग प्रदर्शन की बजाए कामुकता और विषयासक्ति का चित्रण बताती हैं।
सुरवीन 'हेट स्टोरी 2 ' से पूर्व छोटे पर्दे और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मुंबई में हुए फिल्म के प्रोमो लॉन्च के मौके पर सुवरीन ने कहा, "अगर आप पूछते हैं तो मैं कहूंगी कि आज अपने रूप-रंग में सबसे ज्यादा सहज हूं। मैं जो और जैसी हूं , उससे बेहद खुश हूं और मेरे लिए वह विषयासक्ति और कामुकता है, अंग प्रदर्शन नहीं। "
बंद होनी चाहिए इस विषय पर बात
सुरवीन चाहती हैं कि भारतीय दर्शक अब हिंदी फिल्मों के बोल्ड दृश्यों पर वक्र दृष्टि बंद कर दें, "समय आ गया है कि हम इस बारे में ढोंग करना बंद कर दें और प्यार को उसकी तरह देखें , जैसा इसे दिखाया जाना चाहिए। मेरे ख्याल से समय और सिनेमा बदल गया है।"
'हेट स्टोरी 2' वर्ष 2012 की फिल्म 'हेट स्टोरी ' का सीक्वल है, जिसमें मुख्य भूमिका में पाउली डैम और सुशांत सिंह भी हैं।