फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Suresh Oberoi Raised Questions About Celebrities Support CJP Protests

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर अब क्यों सुरेश ओबेरॉय ने उठाए सवाल? बॉलीवुड सेलेब्स को भी दिखाया आइना

Thu, 20 Aug 2026 03:56 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 03:56 PM IST
सार

Suresh Oberoi Raised Questions About CJP Protests: जब जंतर-मंतर पर सीजेपी का नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन हुआ था तो कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी इसे समर्थन दिया था। अब इस समर्थन को लेकर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय  कुछ सवाल पूछ रहे हैं? 

विज्ञापन
Suresh Oberoi Raised Questions About Celebrities Support CJP Protests
सीजेपी विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या बोले सुरेश ओबेरॉय - फोटो : IMDb, सोशल मीडिया

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी और प्रकाश राज, विशाल डडलानी समेत कई बॉलीवुड कलाकरों ने समर्थन दिया था। कुछ सोशल मीडिया पर सपोर्ट कर रहे थे तो कुछ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचे थे। हाल ही में सुरेश ओबेरॉय ने इस मामले पर बात की है। उन्होंने कलाकारों के इस समर्थन पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन

 क्या सुरेश ओबेरॉय ने बॉलीवुड कलाकारों को मुर्ख कहा? 
निधि वसंदानी के पॉडकास्ट में सुरेश ओबेरॉय कहते हैं, ‘हम जिम्मेदार लोग हैं। दुनिया आपकी बात सुनती है और आप जो कहते हैं, उसे मानती है। कुछ भी बोलने से पहले, आपको रिसर्च करनी चाहिए, देखना और समझना चाहिए कि इसके पीछे कौन है, कौन-कौन शामिल है। क्या वह सभी नीट छात्र हैं या उनमें राजनेता, पत्थर फेंकने वाले या हंगामा करने वाले लोग शामिल हैं? जब तक आपको पता न हो, आप इतनी मुखरता से कैसे बोल सकते हैं?’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘अगर मुझे किसी चीज के बारे में पता नहीं है तो मैं उस पर बात नहीं करूंगा। मैं कहूंगा कि मुझे इसके बारे में पता नहीं है।’ 

Suresh Oberoi Raised Questions About Celebrities Support CJP Protests
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सीजेपी की फंडिंग पर भी अभिनेता से सवाल उठाए? 

वह सीजेपी की फंडिग पर भी सवाल करते हैं। वह कहते हैं, ‘मैं कभी किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता। मेरा काम एक्टिंग करना है, इसलिए मैं एक्टिंग करूंगा। एक्टिविस्ट बनने का क्या मतलब है? किसी भी चीज की मांग करने का एक तरीका होता है। यह कैसा तरीका है? मुझे यह पसंद नहीं है।’ 
वह आगे कहते हैं, ‘रातों-रात स्टार बनना चाहते हैं, इसलिए पत्थर फेंकते हैं और स्टार बन जाते हैं। पुलिस पर हमला करना बिल्कुल बेतुका है। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।’ 

 करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं सुरेश ओबेरॉय? 
सुरेश ओबेराॅय साल 2023 में फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे, वह रणबीर कपूर के दादा के रोल में दिखे थे। आज रिलीज हुई फिल्म ‘खलीफा’ भी वह नजर आए हैं, इस मलयालम फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल ने अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed