Hunarbaaz: सुरभि चंदना ने शुरू की हर्ष लिंबाचिया के साथ 'हुनरबाज' की शूटिंग, कॉमेडियन भारती सिंह को किया रिप्लेस
भारती सिंह को रिप्लेस करने के बाद टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने हुनरबाज की शूटिंग शुरू कर दी है। भारती सिंह ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है जिसकी वजह से वह आगे शो में नजर नहीं आएंगी। भारती को डिलीवरी से एक दिन पहले तक शो की शूटिंग करते देखा गया था।
विस्तार
इन शोज में नजर आ चुकी हैं सुरभि
सुरभि छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। वह कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इश्कबाज, संजीवनी 2, नागिन 5, कुबूल है जैसे सीरियल्स में उन्होंने लीड रोल निभाया है। हुनरबाज के साथ अब सुरभि रियलिटी शो में पहली बार एंकरिंग करने जा रही हैं। उनके फैंस उन्हें एंकर के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by anju_Surbhichandna_NakuulMehta (@love__surbhichandna)
गौरतलब है कि कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले आने वाले इस शो में कई बड़े चेहरे नजर आते हैं। शो में परिणीति चोपड़ा, मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर बतौर जज दिखते हैं। इस रियलिटी शो में देश के कोने से लोग भाग लेते हैं और अपने टैलेंट से सबको हैरान करते नजर आते हैं।