फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court notice to Salman Khan in blackbuck case

चिंकारा केस फिर खुला, मुश्किल में सलमान

Wed, 09 Jul 2014 06:28 PM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court notice to Salman Khan in blackbuck case

फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की राजस्थान में शूटिंग के दौरान चिंकारा का शिकार करने के मामले में सलमान ख़ान का केस एक बार फिर खुल गया है। राजस्थान सरकार ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिसमें सलमान खान को दोषी करार देने वाले निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति एस.जे. मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ ने सलमान खान से चार हफ्ते के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है

विज्ञापन

तो अब लड़की बन जाएंगे अक्षय कुमार

Supreme Court notice to Salman Khan in blackbuck case

बॉलीवुड में महिलाओं का वेश धारण करने का चलन तो है ही, अब अभिनेता अक्षय कुमार पूरी तरह से जनाना आवाज में 'जॉनी जॉनी' गीत गाकर कुछ नया करने जा रहे हैं।​​

वह ऐसा आगामी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' के लिए कर रहे हैं। यह आगामी फिल्म के एलबम का रिलीज होने वाला पहला गीत है, जिससे लेखक फरहाद-साजिद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।​​

​फिल्म का यह गीत नर्सरी की मशहूर कविता 'जॉनी जॉनी' पर आधारित है, जिसे अक्षय एक महिला की आवाज में मजेदार अवतार में पेश कर रहे हैं। वह 'मैंने पी नहीं' और 'हां जी मैनु पिला दी गई' सरीखी कुछ हास्य पंक्तियां गाते दिखेंगे।​​

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया ने किया मंजूर

Supreme Court notice to Salman Khan in blackbuck case

आलिया ने एक साक्षात्कार में संवाददाताओं को बताया, "मैं सभी व्यावसायिक फिल्में करना चाहती हूं। मैं रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहती हूं​। पूरी तरह हास्य और मारधाड़ वाली फिल्म से गुरेज नहीं, लेकिन एक अच्छी भूमिका हो।"​​

आलिया अपनी प्रतिद्वंद्वी अभिनेत्रियों की सारी फिल्में देखती हैं। उन्होंने कहा, "हां, मैं अपनी प्रतिद्वंद्वियों की सारी फिल्में देखती हूं, लेकिन इसलिए नहीं क्योंकि मैं उन्हें टक्कर दे रही हूं बल्कि इसलिए कि मुझे फिल्में देखना पसंद है।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed