फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Singh comparisons On Stree and The Bhootnii world is same the stories are different sanjay dutt mouni

Stree The Bhootnii: 'द भूतनी' से 'स्त्री' की तुलना को लेकर सनी सिंह ने दिया मजेदार जवाब, बोले- एक ही दुनिया...

Tue, 15 Apr 2025 02:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 15 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

Sunny Singh: बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह की फिल्म 'द भूतनी' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले सनी ने अपनी आगामी फिल्म 'द भूतनी' की 'स्त्री' से तुलना को लेकर अपनी राय शेयर की है।
 

विज्ञापन
Sunny Singh comparisons On Stree and The Bhootnii world is same the stories are different sanjay dutt mouni
स्त्री-द भूतनी की तुलना को लेकर सनी सिंह ने कही मजेदार बात - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'द भूतनी' फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में मौनी रॉय, पलक तिवारी, संजय दत्त और सनी सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। हाल ही में जब सनी से फिल्म 'स्त्री' और 'द भूतनी' की तुलना को लेकर सवाल पूछा गया तो जानिए क्या दिया सनी ने मजेदार जवाब...
विज्ञापन

 

सनी ने 'द भूतनी'-'स्त्री' की तुलना में कही यह खास बात
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, एक इंटरव्यू के दौरान जब सनी से 'द भूतनी' की तुलना 'स्त्री' फिल्म से की गई तो इस पर उन्होंने कहा कि दोनों फिल्में हॉरर-कॉमेडी शैली की हैं, लेकिन उनकी कहानियां अलग हैं, भले ही उनकी दुनिया एक जैसी लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny Singh comparisons On Stree and The Bhootnii world is same the stories are different sanjay dutt mouni
सनी सिंह ने कहा- बच्चों को पसंद आएगी 'द भूतनी' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, imouniroy
बच्चों को पसंद आएगी फिल्म
ओटीटी प्ले की एक खबर के अनुसार, सनी सिंह का कहना है कि भूतनी की शूटिंग 2022 में हुई थी, जब स्त्री 2 इतनी चर्चा में नहीं थी। उन्होंने कहा, "हॉरर-कॉमेडी में रोमांस आम है, लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी एक दूसरे को अलग बनाती हैं।" सनी के मुताबिक, द भूतनी में डर और हंसी दोनों का मजा मिलेगा और यह फिल्म खासतौर पर बच्चों को बेहद पसंद आएगी।
 
विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
'द भूतनी' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही प्रशंसकों में इस फिल्म की रिलीज को लेकर बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में कुछ दोस्त एक जुट होकर भूतनी (मौनी रॉय) का सामना करते हैं। फिल्म में संजय दत्त ने बाबा का किरदार निभाया है। वहीं मौनी रॉय ने मोहब्बत, सनी सिंह ने शांतनु, पलक तिवारी ने अनन्या और आसिफ खान भी नासिर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें:
Harry Potter: हैरी पॉटर की टीवी सीरीज के कलाकारों की घोषणा, आखिर कौन निभाएगा डंबलडोर से लेकर हैग्रिड का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed