{"_id":"61f2819af76eaf06ac38242c","slug":"sunny-shares-old-pic-with-bobby-on-his-birthday-pak-fan-wishes-actor-with-cake","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol Birthday: सनी देओल ने बॉबी के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, पाक फैन ने दी बधाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol Birthday: सनी देओल ने बॉबी के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, पाक फैन ने दी बधाई
Thu, 27 Jan 2022 05:15 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:15 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल गुरुवार को 53 साल के हो गये हैं। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों ने बॉबी देओल को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। उनके बड़े भाई सनी देओल और करीबी दोस्त चंकी पांडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल गुरुवार को 53 साल के हो गये हैं। फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों ने बॉबी देओल को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। उनके बड़े भाई सनी देओल और करीबी दोस्त चंकी पांडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल, अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने भाई बॉबी की बचपन की बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें सनी देओल को बॉबी को गोद में बैठाये हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इस फोटो को शेयर करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, "मेरे छोटे भाई। जन्मदिन मुबारक। प्यार प्यार और प्यार।" बॉबी देओल ने भी सनी देओल द्वारा साझा की गई तस्वीर पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
बॉबी देओल ने लिखा- लव यू भैया...
तस्वीर पर कमेंट करते हुए बॉबी देओल ने लिखा, "लव यू भैया।" वहीं एक प्रशंसक ने बॉबी देओल और सनी देओल की बचपन की तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "बहुत प्यारी और प्यारी तस्वीर सर।" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, " आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं बॉबी सर...आप भाइयों के साथ बॉन्डिंग जबरदस्त है।"
विज्ञापन
वहीं अभिनेता चंकी पांडे ने भी बॉबी देओल को इंस्टाग्राम पर विश किया है। चंकी पांडे ने बॉबी देओल के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय डियर।
पाकिस्तानी फैन ने भी विश किया बर्थडे
वहीं, बॉबी देओल को उनके एक पाकिस्तानी फैन ने भी बर्थडे विश किया है। मनाल फहीम खान नाम के एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने अभिनेता बॉबी देओल को विशेष तरीके से शुभकामनाएं दीं। पाक फैन ने बॉबी की तस्वीर के साथ केक पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और ट्वीट किया, “मुझे आपकी मदद की जरूरत है। 27 जनवरी को बॉबी देओल का जन्मदिन है और मैं इसे हर साल मनाता हूं। इस साल मैं खुद उस आदमी से सुनना चाहता हूं ताकि उसे पता चले कि पाकिस्तान में एक लड़की हर साल 27 जनवरी को अपना कैलेंडर बनाती है। हैप्पी बर्थडे।"