पहले हफ्ते में अपना बजट तक नहीं निकल पाई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', जानिए 8वें दिन फिल्म ने की कितनी कमाई
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 8 Collection: फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को आज एक वीक हो गया है। फिल्म धीमी गति से कलेक्शन जुटा रही है। जानिए आज गुरुवार को फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा?
विस्तार
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बीते गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्म मुकाबले में रही, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा रही है। इतनी मजबूत फिल्म के सामने भी 'सनी संस्कारी...' डटी हुई है। हालांकि, यह सुस्त चाल से कलेक्शन जुटा रही है। जानिए आज कैसा कारोबार किया है?
बॉक्स ऑफिस पर रही औसत शुरुआत
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 9.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन 5.5 करोड़ कमाए। फिर तीसरे और चौथे दिन शनिवार-इतवार की छु्ट्टी का फायदा फिल्म का मिला और कमाई में इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ और इतवार को 7.75 करोड़ कमाए थे। इसके बाद हर दिन फिल्म की कमाई लगातार गिर रही है, मगर अब भी फिल्म करोड़ों में कलेक्शन कर रही है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Review: वरुण-जान्हवी चमके, लेकिन फिल्म देखकर कहेंगे- वही पुराना फॉर्मूला
लागत वसूलने से कई कदम दूर फिल्म
कल बुधवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज गुरुवार को आठवें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। अब भी अपनी लागत वसूलने से यह काफी दूर है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
हालांकि, 'कांतारा 2' जैसी मजबूत फिल्म के आगे फिल्म का यह कारोबार भी कम नहीं। अगर यह फिल्म इस गति से भी कलेक्शन जुटाती रही तो अपना बजट देर से ही सही, निकालने में कामयाब हो सकती है। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं। रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।